फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one more corona positive died, 180 new arrived

कोरोना से एक और बुजुर्ग की मोत, 180 नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
one more corona positive died, 180 new arrived
जिले में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 180 नए संक्रमित मिले हैं। न्यायपुरी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को चार दिन से बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। जिन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 27 मार्च को उन्होंने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से अब तक 168 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को 92 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। उधर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए डीसी निशांत कुमार यादव ने धारा 144 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव मनाने और भीड़ एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है। यदि आदेशों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई भी होगी। यही नहीं हुड़दंग करने वालों को जेल भी जाना पड़ेगा। इसके लिए एसपी गंगा राम पुनिया ने शहर में पांच रिजर्व फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

10 विद्यार्थी, 5 कैदी, दो डॉक्टर भी संक्रमित
रविवार को दस विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें शहर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो, खालसा कॉलेज का एक, एनडीआरआई का एक और 5 विद्यार्थी अन्य स्कूल के हैं। प्रताप स्कूल, इंद्री के सरकारी स्कूल, घरौंड़ा के सरकारी स्कूल के अध्यापक, सरकारी कॉलेज का लेक्चरर भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला जेल से 5 कैदी, घरौंडा के दो डॉक्टर, एलटी मेडिकल कॉलेज, आंगनबाड़ी वर्कर तीन, पुलिस कर्मी, सीए भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

दिनभर रहेगी गस्त, बाइक पर अफरा तफरी करने वालों की नहीं है खेर।
सोमवार को फाग के दिन हर थाना क्षेत्र में पुलिस दिनभर गश्त करेगी। सबसे ज्यादा गश्त शाम को होगी। क्योंकि शाम के समय ही ज्यादातर विवाद होते हैं। इसके लिए 125 पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। इनमें तीन रिजर्व फोर्स सेक्टर-12 लघु सचिवालय में रहेगी और एक फोर्स आंबेडकर चौक व एक फोर्स महिला थाने में तैनात रहेगी। जिले में कहीं भी हंगामा हुआ तो यह रिजर्व फोर्स तुरंत मौके पर पहुंचेगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होकर फाग खेला तो कार्रवाई
डीसी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित होकर होली मनाने पर प्रतिबंध है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लोग सार्वजनिक स्थानों पर होली नहीं मना सकेंगे। आदेशों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक करनाल और सिविल सर्जन करनाल के साथ-साथ सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थानेदार भी उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed