{"_id":"6238d7dae7ae6f044a6fb777","slug":"one-more-chance-for-htet-candidates-for-biometric-verification-karnal-news-knl1024859115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट के अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट के अभ्यर्थियों को बायोमीट्रिक सत्यापन का एक और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों को आईआरआईएस बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने का तीसरा व अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह निर्णय अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऐसे में सत्यापन प्रक्रिया के दिन अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी 22 व 24 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बोर्ड मुख्यालय भिवानी में उपस्थित होकर अपनी आईआरआईएस बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने कहा कि बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 का संचालन 18 और 19 दिसंबर 2021 को करवाया गया था और परीक्षा का परिणाम 28 जनवरी 2022 को घोषित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों को 20 से 23 जनवरी 2022 और चार से छह फरवरी 2022 तक आईआरआईएस बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करने का अवसर प्रदान किया था, जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथियों में अपनी आईआरआईएस बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की थी। वे अभ्यर्थी 22 और 24 मार्च को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बोर्ड मुख्यालय भिवानी के अध्यापक भवन में उपस्थित होकर अपनी आईआरआईएस बायोमीट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
- सत्यापन के लिए अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है।
- जिन परीक्षार्थियों की आईआरआईएस बॉयोमीट्रिक सत्यापन होनी है, उनकी सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध हैं।
- केवल सूची में दिए गए अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थी ही अपनी आईआरआईएस बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन समय रहते पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
- अभ्यर्थियों को इनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी इस हेतु संदेश भेजे गए हैं।
- बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।