{"_id":"6507694f8ab5adc0f608497b","slug":"one-more-ac-bus-will-run-on-delhi-chandigarh-route-karnal-news-c-18-knl1008-221340-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर एक-एक एसी बस और चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर एक-एक एसी बस और चलेगी
विज्ञापन
- कैथल और यमुनानगर मार्ग पर भी चलाने का है विचार, निदेशालय से मांगे निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रोडवेज की ओर से चंडीगढ़ और दिल्ली मार्ग पर एक-एक एसी बस और चलाई जाएगी। इसके अलावा कैथल और यमुनानगर मार्ग पर भी एक-एक एसी बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। इस सप्ताह दो और एसी बसों को रोडवेज की ओर से हरी झंडी दी जाएगी। पहले किन दो मार्ग पर बस चलाई जाए, इसके लिए अधिकारियों ने निदेशालय से निर्देश मांगे हैं।
विदित हो कि करनाल रोडवेज के बेड़े में अब तक सात एसी बसें शामिल हो चुकी हैं। इनमें से दो एसी बसों को गत सप्ताह दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर चलाया गया था। अन्य पांच बसों के दस्तावेज तैयार कराने की प्रक्रिया जारी है। इनमें से दो बसों के कागजात तैयार हो चुके हैं। ऐसे में अब विभाग की ओर से इन्हें मार्ग पर उतारा जाएगा। ताकि लोगों को नई बसों की सुविधा मिल सके। दिल्ली और चंडीगढ़ मार्ग पर करनाल डिपो की काफी बसें चलती हैं। यदि नई समयसारिणी नहीं मिली तो दोनों मार्ग पर एक-एक साधारण बस को हटाकर उसकी जगह एसी बस चलाई जाएगी। वहीं यदि निदेशालय ने निर्देश दिए तो बस कैथल और यमुनानगर मार्ग पर भी चलाई जा सकती है। क्योंकि इन दोनों मार्गों पर भी काफी संख्या में लोग सफर करते हैं, यहां भी एसी बस चलाने की लोगों की मांग है। समयसारिणी और ठहराव को लेकर भी निर्देश मांगे गए हैं। ब्यूरो
430 रुपये में दिल्ली से चंडीगढ़ तक सफर
दिल्ली से चंडीगढ़ तक सफर करने के लिए करनाल डिपो की एसी बस का किराया 430 रुपये है। करनाल से चलने पर दोनों मार्गों पर इस बस का किराया सामान्य किराये से महज 70 रुपये तक ज्यादा है। करनाल से दिल्ली जाने वाली बस का एक तरफ का किराया 210 रुपये है। जबकि सामान्य बस का किराया 140 रुपये है। इसी तरह चंडीगढ़ जाने वाली बस का किराया 220 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य रोडवेज बस का किराया 160 रुपये है।
विज्ञापन
दो और एसी बसें इस सप्ताह में चलाई जाएंगी। इसे लेकर निदेशालय से निर्देश मांगे हैं। दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर या कैथल और यमुनानगर मार्ग पर बस चलाई जा सकती है। कुल सात एसी बसे करनाल डिपो में आ चुकी हैं। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज