{"_id":"62a7a1d0f051b52cfe656e8a","slug":"one-lakh-rupees-stolen-by-breaking-the-glass-of-the-car-parked-outside-the-office-karnal-news-knl1114372101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ एक लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ एक लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। करनाल रोड स्थित एक निकाय चुनाव प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दिनदहाड़े एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। युवक ने जब कार्यालय से बाहर आकर देखा तो गाड़ी की ड्राइवर साइड का शीशा टूटा था और एक लाख रुपसे गायब थे। सूचना मिलते ही असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता दीपक निवासी राहड़ा ने बताया कि वह करनाल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अपने खाते से एक लाख रुपये की राशि निकलवाकर लाया था। उसने ये रुपयेे अपनी गाड़ी के डेस बोर्ड में रख दिए। वह अपनी गाड़ी लेकर बैक से 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक कार्यालय के पास आ गया। उसने अपनी गाड़ी कार्यालय के बिल्कुल सामने खड़ी कर दी और गाड़ी रोककर कार्यालय में चला गया। करीब तीन मिनट रुकने के बाद वह दोबारा अपनी गाड़ी के पास आया। जहां गाड़ी के ड्राइवर साइड का शीशा टूटा था।
गाड़ी के अंदर व बाहर कांच बिखरा था। डेस बोर्ड खुला था। उसमें रखे एक लाख रुपये की राशि गायब थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।