फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one gets life imprisonment for murder

हत्या के आरोपी को दस साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
one gets life imprisonment for murder
करीब पांच साल पहले सेक्टर-6 निवासी संजीत उर्फ सोनू हत्याकांड में हत्या आरोपी दोस्त मैनपाल को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंहल की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत दोषी पर 18 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि पीड़ित परिजनों को 50 हजार रुपये मुआवजा भी देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

03 फरवरी 2016 को सिविल लाइन थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी सेक्टर-6 निवासी मैनपाल पर अपने दोस्त संजीत की यूपी में ले जाकर हत्या का आरोप लगाया गया था। एडवोकेट अमृत बिसार ने बताया कि सेेक्टर-6 निवासी सुरजीत सिंह ने सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा था कि उसका भाई संजीत उर्फ सोनू 23 जनवरी 2016 को जरनैली कॉलोनी में बुटीक के उद्घाटन पर आया था। इस दौरान आरोपी मैनपाल भी वह भी पहुंचा हुआ था। आरोपी मैनपाल उसके भाई संजीत का दोस्त था। वहीं से आरोपी उसके भाई को किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था। 24 जनवरी को 2016 को मैनपाल घर वापस आ गया, लेकिन उसका भाई संजीत नहीं आया।
विज्ञापन

सुरजीत ने बताया कि जब उसने मैनपाल से अपने भाई संजीत के वापस न लौटने का कारण पूछा तो मैनपाल ने बताया कि वह संजीत को लेकर गांव भूरा (यूपी) अपनी मोटरसाइकिल पर लेकर गया था। वहां उन्होंने अनवर उर्फ बच्ची के पास अपनी मोटरसाइकिल तीन हजार रुपये में गिरवी रख कर उससे नशीला पदार्थ खरीदा था। वहां से वे दोनों गांव बराला (यूपी) के बस अड्डा पर इकट्ठे गए थे। इसके बाद वह तो घर आ गया और मगर संजीत वहां से लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपाल की बात सुनने के बाद सुरजीत ने अपने भाई की यूपी के विभिन्न हिस्सों में तलाश शुरू कर दी। इसके बाद 2 फरवरी को उन्हें यूपी झिंझाना थाना से सूचना मिली की यमुना के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वह शव उसके भाई संजीत का था। जिससे उन्हें पूरा यकीन है कि आरोपी मैनपाल व अनवर उर्फ बच्ची ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने मैनपाल व अनवर के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। अब अदालत ने तमाम सुबूतों और गवाहों के मद्देनजर मैनपाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। जबकि को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed