फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died in the accident corona positive

दो बाइकों की भिंडत में एक की मौत, कोरोना पॉजिटिव आने पर परिवार में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
one died in the accident corona positive
गांव सांभली के समीप रात को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें काछवा गांव निवासी 23 वर्षीय अजय की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक का कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मृतक का शव परिजनों को नहीं दिया गया। इस कारण परिजनों ने रोष जताया। लेकिन समाज के लोगों परिजनों को समझाया। इसके बाद मृतक का संस्कार नगर निगम द्वारा बलड़ी स्थित शिवपुरी में किया गया। परिजनों ने वहीं पर संस्कार की रस्म पूरी की ।
विज्ञापन

मृतक के पिता दलीप ने बताया कि उसका बेटा अजय शादी समारोह में आइसक्रीम की स्टाल लगाता था। 15 मार्च को वह गांव गोंदर शादी समारोह में गया था। वहां से वह रात को बाइक पर सवार होकर गांव सांभली में अपना निजी काम पूरा कर घर लौट रहा था, तो सांभली से निकलते ही उसकी बाइक को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे अजय सड़क पर गिर गया और दूसरा बाइक सवार कच्चे में गिर गया। वह अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया और अजय वहीं पर बेहोश हो गया। राहगीर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसने मृत घोषित कर दिया। वह घर में इकलौता बेटा था। तीन साल पहले उसके छोटे भाई अक्षय की भी इसी तरह सड़क हादसे में जान चली गई थी।
विज्ञापन

ट्रक चालक ने अज्ञात व्यक्ति को मारी टक्कर, मौत
करनाल। गांव पधाना निवासी अमनदीप ने बताया कि तरावड़ी जीटी रोड पर उसका मेरे चाचा का ढाबा है। वह अपने ढाबे पर ग्राहकों के लिए चाय बना रहा था कि मैंने सामने देखा कि एक व्यक्ति जो बुजुर्ग था। वह पैदल जीटी रोड पर करनाल से नीलोखेड़ी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक भी तेज रफ्तार से आ रहा था। उस ट्रक चालक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed