फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died in accident near pyut villege

बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
one died in accident near pyut villege
करनाल-असंध रोड पर गांव प्योंत के पास सोमवार देर रात एक कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की सहायता से करनाल अस्पताल ले जाया गया। जहां एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची व शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया। घायल राहुल (22) वासी जुंडला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई सोनू (25) पक्का खेड़ा मोड़ पर चिकन शॉप चलाते हैं। सोमवार रात करीब पौने ग्यारह बजे अपना काम खत्म कर दुकान से अपने गांव जुंडला बाइक पर जा रहे थे। गांव प्योंत की ड्रेन पार करते ही उन्हें अपने ही गांव का प्रदीप उर्फ काला (26) मिला जो कि पैदल ही जुंडला की तरफ जा रहा था। जिसने हाथ देकर बाइक रुकवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब हम साइड में खड़े होकर बात कर रहे थे तो एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि राहुल के बयान पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मां और भाई को बिलखता छोड़ गया प्रदीप, पिता की पहले हो चुकी मौत
मृतक प्रदीप के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां और छोटा भाई है जो फिलहाल पढ़ाई करता है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। प्रदीप ही अपनी परिवार का सहारा था जो मेहनत मजदूरी करके परिवार का पोषण कर रहा था। ग्रामीणों अनुसार वह बहुत ही मिलनसार स्वभाव का था जो किसी को काम के लिए मना नहीं करता था। वहीं, बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक की मां रह-रह कर अपने कलेजे के टुकड़े को पुकार रही थी और गांव में भी गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed