{"_id":"5e7a64a78ebc3e72bf407c67","slug":"one-died-in-accident-karnal-news-knl26171510","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
इंद्री रोड पर नए बस अड्डे से आगे हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता की ओर से पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हादसा टैंपो चालक की लापरवाही से हुआ। उन्होंने बताया कि टैंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे ट्रैक्टर टक्कर खाकर पलट गया और चालक की मौत हो गयी।
गांव भाऊपुर जिला पानीपत निवासी रामफल ने बताया कि उसका लड़का 35 वर्षीय जितेंद्र गन्ने की छुलाई करवाकर भादसों मिल में डालने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहा था। जितेंद्र ट्रैक्टर चला रहा था और वह साथ बैठा था। जब वे रात करीब 11 बजे करनाल इंद्री रोड पर नए बस अड्डा से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक मालवाहक टैंपों चालक वाहन को लापरवाही व तेज से चलाता हुआ आया और उनके ट्रैक्टर के आगे एक दम से ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रैक्टर की लोडिंग वाले टैंपों से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बेटे जितेंद्र की मौत हो गयी, जबकि वे जख्मी हो गये। लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान आरोपी चालक भीड़ का फायदा उठाते हुए वाहन को लेकर भाग गया। जितेंद्र अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया। हेडकांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।