फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one died by electric current

करंट से कैफे कर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
one died by electric current
रामनगर में करंट लगने से ताज कैफे पर काम करने वाले कर्मी की मौत हो गई। वह अपनी छत से पड़ोसी की छत पर गिरी टी शर्ट को लोहे की रॉड से उठाने की कोशिश कर रहा था। तभी रॉड बिजली के तार से टकरा गई और करंट लग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है। रामनगर निवासी राजीव खुराना ने बताया कि रामनगर स्थित ताज कैफे को मृतक के चचेरे भाई सुनील ने लीज पर लिया है और तीन साल से इसे चला रहा है। सुनील अपने परिवार के साथ यहीं रहता है। मूल रूप से बिहार के जिला हाजीपुर के बैसालीका रहने वाला 20 वर्षीय पिंटू भी इसी कैफे में काम करता था और यहीं रहता था। रविवार सुबह करीब 9 बजे वह छत पर अपनी टी शर्ट लेने गया तो पड़ोस की छत पर गिरी थी। उसे रॉड से उठाने लगा जिससे रॉड बिजली तारों से टकरा गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामनगर थाना प्रभारी जगबीर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed