{"_id":"60afe77d8ebc3e6686360e82","slug":"one-died-by-black-fungus-and-4-new-case-arrived-karnal-news-knl711730136","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस के चार नए केस आए, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस के चार नए केस आए, एक की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की रफ्तार तो घट रही है लेकिन ब्लैक फंगस पांव पसार रहा है। वीरवार को फिर ब्लैक फंगस के चार नए केस आए और एक मरीज की जान भी चली गई। इधर 51 दिन बाद पहली बार कोरोना के 137 से कम मामले आए हैं। वीरवार को 120 नए केस मिले। इनमें 78 ग्रामीण हैं। 401 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। लेकिन चार मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। मौत का यह आंकड़ा बढ़कर 490 पर पहुंच गया है। इससे पहले 7 अप्रैल को 137 कोरोना के केस एक दिन में आए थे। उसके बाद लगातार ग्राफ बढ़ता गया। लेकिन मौजूदा समय में नए मामलों से ज्यादा कोरोना के मरीज ठीक हो रहे हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 1911 ही रह गई है। यदि कुछ दिन और सावधानी और सतर्कता बरतें तो जल्द कोरोना को पूरी तरह हरा देंगे। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.48 प्रतिशत, रिकवरी रेट 93.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.26 प्रतिशत है।
कोरोना : 55 प्रतिशत मामले गांवों से, फिर 13 कैदी मिले संक्रमित..
कोरोना के सामने आए नए 120 मामलों में 55 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। जबकि शेष 45 प्रतिशत यानी 58 मामले ही शहरी क्षेत्र के हैं। वीरवार को फिर कोरोना की नई चेन जिला जेल से सामने आई। 13 और कैदी कोरोना संक्रमित मिले। अब से पहले भी कई मामले यहां से सामने आ चुके हैं। वहीं नए केसों में 29 गृहिणियां, 10 विद्यार्थी, चार मजदूर, तीन किसान, एक शिक्षक और एक केस रिफाइनरी से सामने आया है।
ब्लैक फंगस : 41 हुए केस, 9 की जा चुकी जान
वीरवार को सामने आए चार नए मामलों को मिलाकर ब्लैक फंगस के अब तक जिले में 41 केस आ चुके हैं। वहीं 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 15 मई को पहली बार ब्लैक फंगस ने दो नए मामलों के साथ दस्तक दी थी। पिछले दो दिनों से रफ्तार काफी तेज हुई है। 25 मई को चार नए मामले आए थे और 26 को 8 नए केस मिले थे। इन दोनों दिन दो-दो मरीजों की जान भी गई थी।
विज्ञापन
यह है जिले की स्थिति
हालात नए मामले कुल
पॉजिटिव मिले 120 38762
ठीक हुए 401 36361
मौत 04 490
-अब तक 357750 सैंपल लिए, जिनमें से 319637 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले में 9 सीएचसी घरौंडा, बल्ला, असंध, इंद्री, कुंजपुरा, नीलोखेड़ी, तरावड़ी, निगदू और निसिंग सहित शहर के हीना बैंक्वेट हाल को कोविड फील्ड अस्पताल बनाया गया है। यहां करीब 200 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, ऑक्सीजन युक्त बेड व दवाईयों की व्यवस्था है। सभी जगह ऑक्सीजन सिलिंडर ऑक्सीजन ऑन व्हील बैंक के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सभी जगह मेडिकल ऑफिसर और पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहता है।
-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल