{"_id":"646693218b2f3d935b0e49e6","slug":"one-brother-died-due-to-drowning-in-yamuna-river-saved-the-other-karnal-news-c-18-knl1031-126087-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: यमुना नदी में डूबने से एक भाई की मौत, दूसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: यमुना नदी में डूबने से एक भाई की मौत, दूसरे को बचाया
विज्ञापन
- पीर बाबा के मेले में आए थे मन्नत मांगने, नहाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। लालूपुरा गांव में बृहस्पतिवार को यमुना में नहाते समय दो भाई डूब गए। जिनमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया जबकि दूसरे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उत्तरप्रदेश के रुड़की निवासी 22 वर्षीय हर्षित अपने भाई व परिवार के साथ लालू पुरा घाट पर लगे पीर बाबा की मजार पर लगे मेले में मन्नत मांगने आया था। दोनों भाई यमुना में नहाने के लिए पानी में उतरे तो गहरा गड्ढा होने के कारण दोनों डूबने लगे। हर्षित के भाई को तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, लेकिन हर्षित फंस गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो घंटे के बाद हर्षित को यमुना से बाहर निकाला गया। उसकी सांस चलने पर डायल 112 को सूचना दी गई। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।