फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One and a half lakh rupees looted from a jeweler's shop in Tarawadi

Karnal News: तरावड़ी में सराफ की दुकान से डेढ़ लाख रुपये लूटे

Wed, 31 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 31 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees looted from a jeweler's shop in Tarawadi
सीसीटीवी में केद चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। तरावड़ी के करनाली गेट पर स्थित मुंशीराम ज्वेलर्स की दुकान से तीन लुटेरे डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। तीनों बाइक पर सवार होकर आए थे। एक बदमाश बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा। वहीं दो दुकान के अंदर घुस गए। सराफ पर पिस्टल तान दी और नकदी लेकर बाइक पर सवार होकर भाग गए।
लूट की वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वारदात के समय बाजार में काफी भीड़ थी। इसके बावजूद भी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर तरावड़ी थाना पुलिस और सीआईए करनाल की टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीलाल ज्वेलर्स के मालिक साजन कालड़ा ने बताया कि मंगलवार की रात को करीब 8:15 बजे वह दुकान के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे। उनकी दुकान के नजदीक ही सोनू मोनू गारमेंट्स की दुकान के पास बाइक रोकी। बाइक से उतरकर दो बदमाश उनकी दुकान में आ गए। एक बदमाश बाइक चालू करके खड़ा रहा। उनकी दुकान के अंदर पहुंचे दोनों ने पिस्टल तान दी। नकदी देने के लिए कहा। उन्होंने डर के कारण दुकान के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये उनको दे दिए। इसके बाद तीनों बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 और तरावड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं करनाल से सीआईए की टीम भी आई। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में लगी रही। ताकि आरोपियों की बाइक के नंबर से पहचान की जा सके। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed