फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One accused arrested with illegal weapons

Karnal News: अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with illegal weapons
- पांच अवैध हथियार व सात गोलियां बरामद
विज्ञापन

- आरोपी पर संगीन धाराओं में 25 मामले पहले से हैं दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की सीआईए वन की टीम ने हथियार की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह अपने मामा के साथ मिलकर मध्यप्रदेश व पानीपत से अवैध हथियार लेकर आया था। आरोपी से पांच अवैध हथियार व सात गोलियां बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज किया गया है और कोर्ट में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी शहर वीर सिंह ने बताया कि सीआईए वन की टीम प्रभारी अनिल कुमार ने टीम के साथ 10 जुलाई को आरोपी कोट मोहल्ला निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी से दो देसी पिस्तौल 315 बोर, एक देसी मस्कट पिस्टल 315 बोर, एक देसी पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्टल नौ एमएम और छह गोलियां 315 बोर व एक गोली 32 बोर की बरामद की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह कुछ हथियार पानीपत के एक व्यक्ति से लेकर आया है। बाकी हथियार वह अपने मामा के साथ मध्यप्रदेश के जिला धार से लेकर आया था। आरोपी पर संगीन धाराओं में 25 मामले दर्ज पाए गए। पुलिस ने पानीपत के रहने वाले आरोपी व आरोपी के मामा को पकड़ने के लिए प्रयास शुरु कर दिए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed