फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   One accused arrested in kidnapping and assault case

Karnal News: अपहरण कर मारपीट के मामले में एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in kidnapping and assault case
इसराना। रुपये लेनदेन के विवाद में व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में इसराना थाना पुलिस ने आरोपी विकास निवासी बांध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

इसराना थाना प्रभारी महीपाल ने बताया फरवरी माह में बांध गांव के अमित ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उसने गांव के ही विकास उर्फ विक्कू के भाई अमित के साथ मिलकर फाइनेंस का काम किया था जिसमें उनके बीच छह लाख रुपये के लेनदेन का विवाद था। आठ फरवरी को उसके पिता सतीश ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाखु बुआना गांव जा रहे थे। उसी समय विकास उर्फ विक्कू ने उनके पिता का अपहरण कर लिया था और एक खेत में ले जाकर उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। जांच के बाद मंगलवार शाम को आरोपी विकास उर्फ विक्कू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed