फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the pretext of getting a driver on police's dial 112 car, demanded 2 lakhs

पुलिस की डायल 112 की गाड़ी पर चालक लगवाने का झांसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting a driver on police's dial 112 car, demanded 2 lakhs
करनाल। हरियाणा पुलिस ने अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए 112 नंबर शुरू किया है। इसके लिए नई गाड़ियां भी पुलिस को दी गई हैं लेकिन ठगों ने इसके नाम पर भी पैसे एेंठने शुरू कर दिए हैं। अब ठगाें ने डायल 112 नंबर की गाड़ी पर चालक लगवाने का झांसा देकर निजी वाहन चालकों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक एजेंसी ने फर्जी विज्ञापन तैयार कर डलवा दिया। जिसमें पांच साल के लिए ठेके पर मिलने वाली नौकरी दिलाने का दावा कर दो लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इस झांसे में आए एक चालक की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चौगामा निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि वह निजी गाड़ी का चालक है। असंध के प्राइवेट गाड़ी चालकों ने भाईचारा प्राइवेट यूनियन के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। जिसमें करीब 15 दिन पहले किसी ने एक विज्ञापन डालकर लिखा था कि ऑल हरियाणा में पुलिस विभाग में डायल 112 नंबर की इनोवा में चालक चाहिए। विज्ञापन में रामेश्वर जॉब प्लेसमेंट एजेंसी दुकान नंबर-14 लक्ष्मी पैलेस मार्केट नजदीक दावत होटल करनाल का पता दिया गया था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाली एक युवती ने दिए गए पते पर बुलाया। वहां पहुंचने पर प्रमोद कुमार वासी राजौंद कैथल उनसे मिला। उसने बताया कि ठेके पर निजी चालकों की पांच साल के लिए आवश्यकता है। 21100 रुपये वेतन मिलेगा। इसके लिए कुल 2 लाख रुपये मांगे जिसमें से 50 हजार रुपये पहले दस्तावेजों के साथ देने होंगे। शेष 1.50 लाख रुपये नियुक्ति होने के बाद देने होंगे। इसके बाद प्रमोद कुमार ने उनसे 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, 8 फोटो 50 हजार रुपये मांगे। इंद्रजीत ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित पुलिस कर्मियों से चर्चा की तो पता चला कि डायल 112 की गाड़ियों पर केवल पुलिस कर्मचारी ही चालक हैं। इस तरह की भर्ती के लिए कोई पॉलिसी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed