फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the last day of exemption, 830 people paid tax of Rs 71 lakh

Karnal News: छूट के अंतिम दिन 830 लोगों ने 71 लाख का किया कर भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
On the last day of exemption, 830 people paid tax of Rs 71 lakh
करनाल। वित्त वर्ष 2025-26 में संपत्ति कर पर सरकार की ओर से दी जा रही 10 प्रतिशत की छूट का अंतिम दिन था, राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के काउंटरों पर भीड़ लगी रही। वीरवार को 830 कर दाताओं ने 71 लाख रुपये संपत्ति कर जमा कराया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि छूट को लेकर शहरवासियों में वीरवार को उत्साह दिखा। चालू वित्त वर्ष में अब तक 15 करोड़ 59 लाख रुपये संपत्ति कर जमा हो चुका है। इसमें सर्वाधिक चीनी मिल करनाल ने 54 लाख 95 हजार रुपये, जिम खाना क्लब ने 20 लाख रुपये (अंशकालिक भुगतान), मच्छली पालन विभाग ने 34 लाख रुपये तथा जिला जेल ने 40 लाख रुपये का संपत्ति कर जमा करवाया है।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने इन विभागों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मधुबन स्थित हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी.) आदि विभागों से संपत्ति कर जमा करवाने को लेकर लगातार बातचीत की जा रही है, जल्द ही वह भी संपत्ति कर जमा करवा देंगे। बकायादारों से संपत्ति कर वसूलने के लिए 180 से अधिक संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन सभी पर करीब तीन करोड़ रुपये का बकाया है, जो वसूल किया जाएगा। उन्होंने हिदायत दी कि अगर कोई बकायादार संपत्ति कर जमा नहीं करवाता, तो नगर निगम उनकी प्रॉपर्टी को अटैचमेंट करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की एनफोर्समेंट टीम लगातार बकायादारों को नोटिस जारी करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed