फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the first day of Navratri, the Prime Minister gave a big gift by amending the GST slab: Vipul Goyal

नवरात्र के पहले दिन जीएसटी स्लैब में संसोधन कर पीएम ने दी बड़ी सौगात : विपुल गोयल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri, the Prime Minister gave a big gift by amending the GST slab: Vipul Goyal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-8 में श्री महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने किया। साथ ही अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि अग्रसेन भवन के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष तो सिर्फ बातें ही करेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम नवरात्र के दिन से जीएसटी की स्लैब में संशोधन करके देश की जनता को बड़ी राहत दी है। इससे रोजमर्रा की अधिकांश चीजे जीएसटी से मुक्त हो चुकी है और कुछ चीजों पर केवल 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। इससे व्यापारियों को भी राहत मिली है।
वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान और प्रसिद्ध उद्योगपति शम्मी बंसल की अध्यक्षता में आयोजित जयंती एवं प्रतिमा अनावरण समारोह में विधायक जगमोहन आनंद, महापौर रेनू बाला गुप्ता, समाज सेवी अनिल गर्ग व दीपक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उपस्थित वैश्य समाज के लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन महाराजा अग्रसेन जयंती और व्यापार की दृष्टि से ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि हरियाणा सरकार ने पहली बार महाराजा अग्रसेन जयंती सरकारी तौर पर मनाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। वहीं दूसरी ओर व्यापार की दृष्टि से भी आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलते हुए देश व प्रदेश की जनता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। जिनमें मुख्यत: सबका साथ-सबका एक समान विकास और अंत्योदय की भावना से गरीब व जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए कार्य शामिल है। उन्होंने वैश्य समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे वोकल फॉल लोकल को अपनाएं और आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में अपना सहयोग देने के लिए आगे आए। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्य समाज के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए, विशेषकर महिलाओं को भी क्योंकि 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने महाराजा अग्रसेन जयंती व प्रतिमा अनावरण के लिए बधाई रेते हुए कहा कि सरकार की ओर से आज पंचकूला में राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने सभी को प्रथम नवरात्र और महाराजा अग्रसेन जयंती शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अग्रसेन भवन के निर्माण में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी भरपूर सहयोग मिला है। वहीं वैश्य समाज के लोगों ने भी बढ़चढक़र आर्थिक योगदान दिया है। उसी का परिणाम है कि इतना भव्य और शानदार भवन बनकर तैयार हुआ है। वैश्य भवन चैरिटेबल ट्रस्ट के महासचिव एसएल. नोहरिया, पीके जैन, कोषाध्यक्ष बृज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed