फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On November 29, farmers will march towards Parliament House with a convoy of 500 tractors: Tikait

29 नवंबर को किसान 500 ट्रैक्टरों के काफिले संग संसद भवन की तरफ करेंगे कूच : टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
On November 29, farmers will march towards Parliament House with a convoy of 500 tractors: Tikait
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन की अगली रणनीति के तहत 29 नवंबर को किसान 500 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ संसद भवन की तरफ कूच करेंगे। उसके बाद प्रतिदिन इतनी ही संख्या में ट्रैक्टरों से कूच होगा और किसान वापस नहीं आएंगे बल्कि वहीं पर पड़ाव डालेंगे। राकेश टिकैत सोमवार शाम भाकिूय जिला संरक्षक महताब सिंह कादयान के नमस्ते चौक के समीप स्थित आवास पर कुछ देर रुके और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों पर बातचीत की। वे पंजाब से गाजीपुर बॉर्डर की ओर जा रहे थे।
इस दौरान राकेश टिकैत, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, प्रदेश संगठन मंत्री शाम सिंह मान व कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित एग्रो माल पहुंचे और इसकी स्थिति के बारे में जाना। टिकैत ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए किसानों से जमीन ली थी यदि वह पूरा नहीं किया तो यह जमीन किसानों को वापस की जानी चाहिए। यदि सरकार इस एग्रो माल को बेचने का प्रयास करेगी तो पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसकी नीलामी नहीं होने दी जाएगी। जो अधिकारी इसकी सौदेबाजी में ज्यादा रुचि लेगा उसके कार्यालय को सील कर देंगे। किसान इस मॉल के सामने नॉट फॉर सेल का नोटिस लगाएंगे।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि वे जीवन भर कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। आंदोलन के बाद भी उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। एक किसान संगठन द्वारा अलग से यात्रा निकालने या किसी चुनावी गतिविधि में रुचि लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू का राजनीति से नहीं कोई सरोकार
भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि जिसने अलग राजनीतिक पार्टी बनानी है वह किसान संगठन को अलविदा कहे। किसान आंदोलन को दूषित न करें। एग्रो मॉल की 137 करोड़ में नीलामी करने की योजना थी जिसे किसान पूरा नहीं होने देंगे। किसानों से सस्ते में जमीन लेकर यह माल चार एकड़ में बनाया गया है। किसान इसे बेचने नहीं देंगे।

मान ने कहा कि मंगलवार को जींद स्थित जाट भवन में सुबह दस बजे संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की बैठक होगी। जिसमें शहीद किसान सम्मान यात्रा निकालने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह यात्रा 24 नवंबर को मोहड़ी अनाज मंडी अंबाला से चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed