फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Omkar sacrifice being asked of everyone

ओंकार यज्ञ कर मांगी सबकी खुशहाली

Sat, 26 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Sat, 26 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Omkar sacrifice being asked of everyone

भगवान श्री ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समन्वित रूप भगवान गुरु दतात्रेय एवं मां अन्नपूर्णा की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 108 कुंडीय ओंकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह ओंकार यज्ञ नीलोखेड़ी की अनाज मंडी में 108 परिवारों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया। जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज, स्वामी संतोष ओंकार महाराज और स्वामी संदीप ओंकार महाराज के सानिध्य में जय ओंकार यज्ञ समिति ने इसका आयोजन किया।

विज्ञापन


इसका शुभारंभ मां अन्नपूर्णा स्वरूपा कन्याओं द्वारा ज्वाला ज्योति प्रज्जवलित कर किया। भाजपा के नेता बलवीर पाल शर्मा गणेश पूजन और कलश पूजन शिवनाथ कपूर ने किया। स्वामी शक्तिदेव महाराज ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इस अवसर पर स्वामी शक्तिदेव महाराज ने कहा कि आज गुरु दतात्रेय एवं मां अन्नपूर्णा की जयंती है जो अन्न उत्पन्न कर हमारा पालन करती है।
विज्ञापन


मां अन्नपूर्णा की जयंती के अवसर पर हमें संकल्प करना चाहिए कि हम प्रतिदिन गरीब, अपाहिज मनुष्य को भोजन अवश्य कराएंगे और इसी के साथ अपने आस पास के जीव, पशु-पक्षी व गाय को ग्रास देंगे। किसी भखे प्राणी को भोजन कराने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती है, जिस घर पर मां अन्नपूर्णा प्रसन्न है वहां लक्ष्मी का वास होता है और उस घर में कभी अकाल कष्ट नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओंकार यज्ञ के पश्चात सामूहिक कन्या पूजन व विशाल भंडारा किया गया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी वीरेंद्र अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर संघ संचालक पंडित शिवनारायण दीक्षित, समिति के शुभम अरोडा, कृष्ण कुमार कटारिया, खुशदयाल शर्मा, प्रेम मुंजाल, वीरभान भट्टी, जयनारायण दीक्षित, रामेश अरोडा, संजय मिड्डा, व सरोज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed