फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Olympics: Rowing player Balraj quarter Panwar qualify for final match, mother has full faith that he will win

Olympics: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोइंग खिलाड़ी बलराज पंवार, मां बोलीं- पूर्ण विश्वास है बेटा स्वर्ण जीतेगा

Sun, 28 Jul 2024 01:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

बलराज नौकायन प्रतियोगिता में शनिवार को चौथे स्थान पर रहे थे। बलराज ने क्वार्टर  फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करने के अंतिम मौके में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्वार्टर फाइलन में एंट्री कर ली है।  

विज्ञापन
Olympics: Rowing player Balraj quarter Panwar qualify for final match, mother has full faith that he will win
बलराज पंवार - फोटो : ओलंपिक

विस्तार

हरियाणा के कर्ण नगरी करनाल के कैमला गांव का बलराज पंवार ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच में पहुंच गए हैं। रोइंग प्रतियोगिता में बलराज ने रिक चेंज मुकाबले में क्वालिफाई किया है। शनिवार को पेरिस में आयोजित छह देशों की रोइंग प्रतियोगिता में बलराज चौथे स्थान पर रहे। उसके बाद बलराज के पास आगे के लिए क्वालीफाई करने का अंतिम मौका था। बलराज रेपचेज राउंड में  दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया है। बलराज भारतीय सेना के जवान हैं। 

विज्ञापन


पेरिस 2024 में भारत के एकमात्र रोवर बलराज पंवार ने रविवार को पुरुष एकल स्कल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। 25 वर्षीय आर्मी मैन ने रेपचेज में 7:12.41 का समय लेकर मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली के बाद दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


पंवार का अगला मुकाबला मंगलवार 30 जुलाई को दोपहर 1:40 बजे होगा। उनके पास किसी भी ओलंपिक रोइंग स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने का मौका होगा। पिछले साल पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझू में एशियाई खेलों में पंवार फाइनल ए में चौथे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भारतीय समय अनुसार साढ़े 12 बजे जैसे ही बलराज का मैच शुरू हुआ। उस दौरान उनके घर में मैच देखने व बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुरुआत में बलराज ने तेज गति दिखाते हुए तीसरे पायदान पर अपने आप को बरकरार रखा। पहले 500 मीटर का चेक प्वाइंट पर बलराज ने एक मिनट 43 सेकेंड व 53 मिली सेकेंड पर पूरा किया।

Olympics: Rowing player Balraj quarter Panwar qualify for final match, mother has full faith that he will win
खिलाड़ी बलराज - फोटो : संवाद

शनिवार को हुए मुकाबले में 1000 मीटर के निशान तक बलराज व अलबंना के खिलाड़ी एक दूसरे के करीब थे। जबकि इस दौरान मेगिंटोस ने बढ़त बनाकर रखी। हालांकि बलराज ने अंतिम 100 मीटर में भी मिस्त्र के खिलाड़ी पर दवाब बनाए रखा।

मां को विश्वास
बलराज की मां कमला ने शनिवार को कहा था कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका बेटा ओलंपिक के फाइनल मैच के लिए क्वालीफाई करेगा और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएगा। अब बलराज क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। 

कड़ी मेहनत से पाया मुकाम
बलराज की पत्नी सोनिया का कहना है कि बलराज ने कड़ी मेहनत करके मुकाम तक पहुंचा है। वे ओलंपिक का कोटा हासिल करने के लिए तीन साल से मेहनत कर रहे थे।

बचपन से खेलों में रुचि
बलराज के भाई संदीप का कहना है कि उनके भाई बचपन से ही खेलों में रुचि रखते हैं तथा अपने लक्ष्य को पाने के लिए अथक प्रयास भी करते हैं। उसी की बदौलत उन्होंने ओलंपिक तक का सफर तय किया है।

बहन ने कहा- नाम रोशन करेगा
बहन मनीषा ने शनिवार को कहा था कि उनका भाई रेपचेज राउंड में अच्छा प्रदर्शन कर अवश्य क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेगा। साथ ही कहा था कि भरोसा है कि वह स्वर्ण पदक जीतकर देश व जिले का नाम रोशन करेगा। अब बलराज क्वार्टर में पहुंच चुके हैं।

Olympics: Rowing player Balraj quarter Panwar qualify for final match, mother has full faith that he will win
बलराज पंवार। - फोटो : संवाद

रोजाना 30 किलोमीटर तक करते हैं अभ्यास
बलराज ने बताया कि वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए रोजाना 30 किलोमीटर रोइंग का अभ्यास करते हैं। उससे पहले वह शरीर को वॉर्म अप करने के लिए जिम करते हैं। उसके बाद वह रेस लगाते हैं और फिर अन्य खिलाड़ी के साथ अभ्यास करते हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भेजा बधाई पत्र
बलराज के ओलंपिक मैच से पहले प्रदेश मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके घर पर बधाई पत्र भेजकर शुभकामनाएं भेजी। मध्यम परिवार से संबंध रखने वाला बलराज भारतीय सेना में जवान है। उसने यह मुकाम भी अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed