फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   old weighing machine

Karnal News: पुराने लोहे के कांटे पर तौल करते पकड़े चार आढ़ती, दो पर जुर्माना, दो के कांटे सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
old weighing machine
पुराने लोहे के कांटे पर तौल करते पकड़े चार आढ़ती, दो पर जुर्माना, दो के कांटे सील
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अनाज मंडी में नियमों की अनदेखी कर पुराने लोहे के कांटों पर तौल करने वाले आढ़तियों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान चार आढ़ती नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए, जिन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उपकरण जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।
मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने बताया कि मंडी में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ आढ़ती आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तौल प्रणाली की बजाय पुराने लोहे के कांटों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे तौल में गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। इसी के चलते टीम ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान पहले दो आढ़ती पुराने कांटों पर गेहूं की तौल करते पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर दोनों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए दो अन्य आढ़तियों को भी इसी तरह की अनियमितता करते हुए पकड़ा। इन पर सख्ती दिखाते हुए उनके कांटे मौके से उठाकर सील कर दिए गए, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी दोबारा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने स्पष्ट किया कि मंडी में पारदर्शी और सही तौल व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही तौल करना अनिवार्य है। पुराने कांटों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों के हितों की रक्षा करना विभाग की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed