{"_id":"608dbec68ebc3e593b403938","slug":"old-man-died-in-a-road-accident-karnal-news-knl687371129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान, रात भर तलाशते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान, रात भर तलाशते रहे परिजन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव नौरता निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई कुलवंत सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव नौरता निवासी कुलवंत सिंह ने बताया है कि शुक्रवार देर शाम उसका भाई भूपेंद्र सिंह बाइक से अपनी आढ़त की दुकान से घर लौट रहा था। जैसे ही इंद्री करनाल मार्ग पर कर्नल फार्म के पास पहुंचा बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र सिंह गड्ढे में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
रातभर तलाशते रहे परिजन
जब भूपेंद्र सिंह रात को घर नही पहुंचे तो परिजन पूरी रात तलाश करते रहे। परंतु कहीं पता नहीं चला। सुबह देखा तो उनका शव करनाल यमुनानगर स्टेट हाइवे पर एक गड्ढे में पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
-जय नारायण, एसआई, थाना इंद्री