फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old GT Road is taken morsel of shoppers!

ओल्ड जीटी रोड के दुकानदारों का छिनेगा निवाला!

Sat, 14 Dec 2013 11:21 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 14 Dec 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
Old GT Road is taken morsel of shoppers!
करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के नाम पर सड़क चौड़ा करने का मामला अस्पताल चौक के दुकानदारों के जी का जंजाल बन सकता है।
विज्ञापन


सड़क का चौक तक सीधा बनाया गया तो निश्चित तौर पर इन दुकानदारों पर गाज गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में अधिकारियों ने भले ही लिखित तौर पर दुकानदारों को अभी नोटिस तक नहीं दिया हो लेकिन मौखिक तौर पर उच्चाधिकारियों में इस मामले पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है।

नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो उन्हें इस मामले में मौखिक तौर पर आदेश दिए जा चुके हैं। अभी समय आने पर ही इस संबंध में कार्रवाई होगी। मेडिकल कॉलेज बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। पुरानी जेल के पास से गुजरने वाले गंदे नाले का निर्माण पहले ही चल रहा है। अब ओल्ड जीटी रोड महात्मा गांधी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक 800 मीटर लंबा रोड तीस मीटर चौड़ा करना है।
विज्ञापन


इसके लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश भी हो चुके हैं। खास बात यह है कि मेडिकल कॉलेज के सामने रोड के साथ लोगों के मकान और कामर्शियल संस्थान बने हैं। इसमें विधायक सुमिता सिंह की भी एक कोठी शामिल हैं। दूसरी ओर कॉलेज की दीवार लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अस्पताल चौक से लेकर महात्मा गांधी चौक तक पूरी सरकारी प्रॉपर्टी है। इसमें पुराना कोर्ट परिसर, पुरानी पुलिस लाइन, पॉश पुस्तकालय और मेडिकल कॉलेज की जमीन शामिल है। अधिकारियों के पास भी केवल सरकारी जमीन से ही रोड को चौड़ा करने का ऑप्शन बचा है। रोड चौड़ा करने के लिए दस मीटर चौड़ी और आठ सौ मीटर लंबी भूमि चाहिए। ठीक अस्पताल चौक पर मेडिकल कॉलेज की मॉडल टाउन को जाने वाली रोड मेडिकल कॉलेज की एक दीवार लगती है।

इस दीवार के साथ ही नगर निगम की जमीन में कई दुकानें बनी है। एक कांग्रेस नेता की भी दो दुकानें इस कोने के साथ इसमें शामिल है। मामला यह अलग है कि अधिकारी इन दुकानों को तोड़ेंगे या फिर किसी तरह बचा लेंगे लेकिन शहर के लोगों में यह खुली चर्चा है कि दुकानें तोड़ी जाएंगी।

दुकानदारों ने दबी जुबान में कहा कि लोगों के मुंह से ही सुन रहे हैं लेकिन अभी उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है। दुकानें तोड़ी गई तो वे लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।

अधिकारी तैयार कर चुके हैं खाका
कॉलेज के बाहर तीस मीटर चौड़ी सड़क बनानी है। यह महात्मा गांधी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक 800 मीटर लंबी होगी। कोई दुकान तोड़ी जाए या नहीं।

इसके लिए उनकी जिम्मेदारी नहीं है। कॉलेज प्रशासन उनको दस मीटर अतिरिक्त जमीन रोड चौड़ा करने के लिए देगा। इस पर सड़क बनाई जाएगी। निर्माण काम लोक निर्माण विभाग करेगा। अधिकारियों ने अपना पूरा खाका तैयार कर लिया है।

वीरेंद्र जाखड़, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, करनाल

दुकानदारों को दिए जाने हैं नोटिस
अस्पताल चौक की दुकानें नगर निगम की है। अभी उन्हें दुकानें तोड़ने के लिए लिखित आदेश नहीं हुए है। मौखिक तौर पर उच्चाधिकारी उन्हें इस दिशा में गाइडलाइन दे चुके हैं। वे मौका भी देख चुके है। दुकानदारों को दुकानें खाली कराने के नोटिस दिए जाने हैं।

मौके पर पैमाइश कराने पर मालूम होगा कि कोई दुकान बचेगी या नहीं। हां रोड चौड़ा करने के लिए इस दिशा में काम जरूर करना पडे़गा। देर सवेर होना अलग बात है।
विनोद मेहरा, सचिव, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed