फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old equipment will be replaced in civil hospital

Karnal News: नागरिक अस्पताल में बदले जाएंगे पुराने उपकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Old equipment will be replaced in civil hospital
एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी से लेकर टूटी कुर्सी मेज, पुराने बेड तक बदले जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में टूटी कुर्सी, मेज व अन्य सामान हटाकर नया रखा जाएगा। पहले पुराने उपकरणों और फर्नीचर की पहचान कर सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी जैसी मशीनों से लेकर टूटी कुर्सियों, लीकेज नल और पुराने बेड तक तक शामिल हैं। इससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।


सोमवार को इस संदर्भ में प्रबंधन ने बैठक की। नागरिक अस्पताल से जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि निरीक्षण समिति जल्द काम शुरू करेगी। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने एएमसी (एनुअल मैंटेनेंस कांट्रेक्ट) और सीएमसी (कांप्रिहेंसिव मैंटेनेंस कांट्रेक्ट) में शामिल मशीनों की वर्तमान स्थिति की वह रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जो उपकरण मेंटेनेंस के बाहर हैं और अब उपयोगी नहीं रहे, उन्हें कंडम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया सिर्फ कबाड़ हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे मंशा है मरीजों को एक ऐसा वातावरण देना, जहां वे खुद को सुरक्षित और सुविधाजनक महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपयोगी सामान की सूची बनाने के बाद इसकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें उस सामान की नीलामी होगी जो सही तरीके से चलने की स्थिति में नहीं है। वहीं, जिन उपकरणों और जरूरत के सामान की सूची बनाई जाएगी वह सिविल सर्जन के पास भेजी जाएगी ताकि जल्द वह उपकरण और जरूरत की चीजें अस्पताल में मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed