{"_id":"665d092d3e8a78406000c2c7","slug":"officials-should-fix-the-system-otherwise-we-will-fix-them-after-four-cm-karnal-news-c-18-knl1008-402847-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करें, नहीं तो चार के बाद उन्हें हम ठीक कर देंगे : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त करें, नहीं तो चार के बाद उन्हें हम ठीक कर देंगे : सीएम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बना रहेगा। उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने राज्य में एक बड़ी व्यवस्था खड़ी की है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि व्यवस्था को दुरुस्त कर लें, अन्यथा चार जून के हम अधिकारियों को दुरुस्त कर देंगे।
शहर के अनमोल गार्डन में रविवार की शाम भाजपा की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसे संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ संविधान खत्म करने, गरीबों के खातों में रुपये डालने आदि झूठी बातें बोलकर चुनाव लड़ा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के पास लोगों को बताने के लिए 10 सालों की डबल इंजन सरकार के कार्यों को बताने की बहुत बड़ी विरासत थी।
उन्होंने कहा कि टीवी चैनल भी दिखा रहे हैं, चार जून को 400 पार होगा। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत और नरेंद्र मोदी की साफ नीयत का परिणाम है। बैठक में सांसद संजय भाटिया, विधायक हरविंद्र कल्याण, पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा, निवर्तमान मेयर रेणू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महासचिव सुनील गोयल, ब्रज गुप्ता, शशि दुरेजा, अशोक सुखीजा, राजेंद्र आर्य दादूपुर, प्रवीण लाठर आदि शामिल रहे।