{"_id":"68ec0ddeb043daa42b005b44","slug":"officials-reached-the-panchayat-held-in-panchkula-karnal-news-c-244-1-pnp1012-145422-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पंचकूला में हुई पंचायत में पहुंचे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पंचकूला में हुई पंचायत में पहुंचे पदाधिकारी
Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में कई संगठनों ने पंचकूला में महापंचायत की जिसमें पानीपत से भी एक प्रतिनिधि मंडल ने हिस्सा लिया। हरियाणा वाल्मीकि सभा के प्रदेश सचिव बलजीत सारसर के नेतृत्व में साथी पंचकूला पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा संगठन आंदोलन करता रहेगा। बलजीत सारसर ने कहा कि जातिवाद के नाम पर अधिकारियों का उत्पीड़न हो रहा है तो आम जनता के बीच इसका क्या संदेश जाएगा। उनके साथ अमित कुमार, परवीन कुमार, मदन लाल, बिजेंद्र सिंह भी पंचकूला पहुंचे। संवाद
विज्ञापन