फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Officer failed to stop UP's paddy, now will be lifted for two days

यूपी का धान रोकने में अफसर नाकाम, अब दो दिन होगा उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Officer failed to stop UP's paddy, now will be lifted for two days
अनाज मंडी में यूपी से आने वाली धान का खेल अभी बंद नहीं हुआ है। सैकड़ों की संख्या में यूपी के धान से भरे ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक आ रहे हैं। इनमें से कुछ ट्रैक्टर ट्रालियों को मार्केट कमेटी के सचिव ने मौके पर पकड़ा है। इसके बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। दूसरी ओर जिले की अनाज मंडियां धान से अटीं पड़ीं हैं। इसे देखते हुए अगले दो दिनों तक धान की खरीद बंद रखी गई है। इस दौरान सिर्फ धान का उठान हो सकेगा।
विज्ञापन

हर सीजन में अनाज मंडी में यूपी के धान में फर्जी गेटपास काटने का खेल उजागर होता है। इसे रोकने के लिए सरकार की ओर से भरसक प्रयास किया जाता है, लेकिन नतीफा सिफर ही नजर आता है। इस बार भी घीड़ अनाज मंडी का भ्रष्टाचार प्रशासन के सामने आ चुका है और मामला भी दर्ज कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद ढिलाई बरती जा रही है। दूसरी ओर करनाल अनाज मंडी में धान की बोरियों के ढेर लगे हैं। अनाज मंडी में पांव रखने तक की जगह नहीं बची है। करनाल अनाज मंडी में ही करीब 5 लाख क्विंटल धान पड़ा हुआ है। इसके अलावा धान की ट्रैक्टर ट्रालियों से जीटी रोड पर सर्विस लाइन पर करीब दो किलोमीटर तक का लंबा जाम लग रहा है। गेट पास कटवाने में किसानों को घंटों समय लग रहा है। समस्या को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन धान खरीद रोकने का निर्णय लिया है। अब मंगलवार को ही खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन

ऐसे चल रहा है गेट पास का खेल
यूपी का किसान ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर अनाज मंडी में आता है। उसका गेट पास जिले के किसान के नाम पर काटा जाता है और उस ट्रैक्टर को आढ़ती का कोई कर्मचारी अनाज मंडी के गेट पर लेकर आता है और फिर गेट पास काटा जाता है ताकि यूपी के किसान की पहचान न हो सके। इस खेल के बारे में मार्केट कमेटी के अधिकारियों को भी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर को बरसात की संभावना जताई है, इसलिए मंडी से धान का उठान जरूरी है। मंडी पंचायत आढ़ती एसोसिएशन ने दो दिन के लिए मंडी बंद रखने का फैसला लिया है, ताकि राइस मिलर धान की लिफ्टिंग करा सकें। अब 19 अक्तूबर मंगलवार को करनाल मंडी खुलेगी।
-- रजनीश चौधरी, प्रधान, पंचायत नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
वर्जन
यूपी के धान को अनाज मंडी में आने से रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अनाज मंडी की चेकिंग के दौरान कुछ किसान यूपी का धान लेकर आए हुए थे, उनसे मार्केट फीस भरवाई गई है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा बडौली पुल पर नाका लगवा दिया गया है। यूपी की ओर से आने वाली धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनाज मंडी में नहीं आने दी जाएगी।
--चंद्र प्रकाश, सचिव, मार्केट कमेटी करनाल।
......................
जिले में अब तक 5 लाख 45 हजार 62 मीट्रिक टन धान की आवक
जिले की मंडियों में 5 लाख 45 हजार 62 मीट्रिक टन धान की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की गई है। यह जानकारी डीसी निशांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद का कार्य जिले में 15 मंडी व परचेज सेंटरों पर चल रहा है। इसमें से 331654 मीट्रिक टन धान खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा, 130714 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा तथा 83324 मीट्रिक टन हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा खरीदा गया। असंध में 65909 मीट्रिक टन, बल्ला में 3949 मीट्रिक टन, ब्याना में 6758 मीट्रिक टन, घरौंडा में 79523 मीट्रिक टन, घीड़ में 9107 मीट्रिक टन, इंद्री में 56781 मीट्रिक टन, जुंडला में 57655 मीट्रिक टन, करनाल में 99832 मीट्रिक टन, कुंजपुरा में 25721 मीट्रिक टन, निगदू में 23585 मीट्रिक टन, नीलोखेड़ी में 7498 मीट्रिक टन, निसिंग में 61487 मीट्रिक टन तथा तरावड़ी में 47797 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।
..............
घरौंडा अनाज मंडी भी रहेगी दो दिन बंद
घरौंडा। अनाज मंडी में धान की आवक बढ़ने के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों के जाम के कारण मंडी के हालात बिगड़ गए हैं। ऐसे में दो दिन खरीद रोक कर सिर्फ उठान का काम किया जाएगा। मंडी प्रधान रामलाल गोयल ने बताया मंडी में पीआर धान की आवक शुरू होते ही शहर में जाम की स्थिति है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है, इसलिए एसोसिएशन ने रविवार व सोमवार को धान की आवक पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

ट्रालियों से सड़क पर जाम, किसान आज न लाएं धान
तरावड़ी। शहर में लिंक रोड, मेन रोड, नडाना रोड पर शनिवार की सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। धान की बोरियों से लदी सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली की कतारें सड़कपर लगी रहीं। समस्या को देखते हुए मंडी प्रधान सतीश बल्हारा ने बताया कि रविवार को मंडी में कोई भी किसान धान की ट्राली लेकर न आये। केवल उठान का कार्य किया जाएगा। किसान सोमवार से अपना धान लेकर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed