{"_id":"6178681b9605fb2cb37e5cd4","slug":"oday-is-the-last-day-of-application-for-admission-in-pg-karnal-news-knl87799846","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी में दाखिलों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी में दाखिलों के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए आवेदन फार्म भरने का आज अंतिम दिन है। जो विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने से रह गए हैं, वे आज फार्म भर सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के अनुसार, 27 अक्तूबर की देर रात को फार्म भरने के लिए पोर्टल बंद हो जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से प्रवेश के लिए आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। 29 तक कॉलेजों की ओर से दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे। वहीं 2 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी।
शेड्यूल के अनुसार, कॉलेजों में पीजी के दाखिलों का एक ही चरण रहेगा। यदि सीटें बचती हैं तो उन्हें ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। इसके लिए 12 नवंबर से प्रक्रिया शुरू होगी। बतादें कि आवेदन फार्म भरने की पहले 17 अक्तूबर अंतिम तारीख थी। विद्यार्थियों और कॉलेजों की मांग पर 18 अक्तूबर को बंद हुए पोर्टल को 27 अक्तूबर तक के लिए दोबारा खोला गया था। जिले के 7 पीजी कॉलेजों में कुल 1645 सीटें हैं। ब्यूरो
यह रहेगा पीजी में दाखिलों का शेड्यूल-
- 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फार्म भरे जाएंगे।
- 29 अक्तूबर तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन होगा।
- 02 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- 10 नवंबर तक विद्यार्थी फीस जमा करा सकेंगे।
- 12 नवंबर को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी और पहली वेटिंग लिस्ट जारी होगी।
- 13 नवंबर को ऑनलाइन पंजीकरण, संशोधन व आवेदन फार्म भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा।
पीजी में दाखिलों के लिए शेड्यूल के अनुसार, आवेदन फार्म भरने का आज अंतिम दिन है। 27 अक्तूबर के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा। विद्यार्थी आवेदन फार्म भरने से रह गए हैं, वे केवल आज ही फार्म भर सकते हैं। - डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज करनाल।