फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Oath taking program will not be held in Kunjpura and Nising

Karnal News: कुंजपुरा और निसिंग में नहीं होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Oath taking program will not be held in Kunjpura and Nising
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंचायत चुनाव में चुने गए नुमाइंदों को तीन दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी। जिला परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह लघु सचिवालय सभागार में होगा। जबकि ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए कुंजपुरा और निसिंग को छोड़कर सभी खंडों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों पंचायत समिति के सदस्यों को दूसरे खंड के समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।
करनाल खंड के होने वाले कार्यक्रम में कुंजपुरा और चिड़ाव खंड के कार्यक्रम में निसिंग पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा सरपंच और पंचों को ग्राम पंचायत स्तर पर शपथ दिलाई जाएगी। किस कार्यक्रम में कौन अधिकारी शपथ दिलाएगा, इसे लेकर प्रशासन ने सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों को लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त शपथ दिलवाएंगे। सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ऑनलाइन यू ट्यूब के माध्यम से जुड़कर नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच व पंचों को संबोधित करेंग
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ब्लॉक समिति को ये अधिकारी दिलाएंगे शपथ
- करनाल व कुंजपुरा ब्लॉक समिति : नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार पंचायत भवन में शपथ दिलाएंगे।
- नीलोखेड़ी ब्लॉक समिति : करनाल शुगर मिल की प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा भारती बीडीपीओ कार्यालय नीलोखेड़ी में।
- अंसध ब्लॉक समिति : एसडीएम मनदीप कुमार बीडीपीओ कार्यालय असंध में।
- मूनक ब्लॉक समिति : एसडीएम करनाल अनुभव मेहता बीडीपीओ कार्यालय मूनक में।
- निसिंग व चिड़ाव ब्लॉक समिति : नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा बीडीपीओ कार्यालय चिड़ाव में।
- इंद्री ब्लॉक समिति : जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजबीर खुंडिया बीडीपीओ कार्यालय इंद्री में।
- घरौंडा ब्लॉक समिति : जिला राजस्व अधिकारी बीडीपीओ कार्यालय घरौंडा में शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed