{"_id":"66a99aab616b5d7ec305d89a","slug":"nursing-association-will-surround-four-cm-residences-karnal-news-c-18-knl1008-441661-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नर्सिंग एसोसिएशन चार को घेरेंगी सीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नर्सिंग एसोसिएशन चार को घेरेंगी सीएम आवास
विज्ञापन
- मांगों के समर्थन में फिर हड़ताल पर है नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन करनाल ने सीएमओ व पीएमओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नर्सिंग कैडर की लंबित मांगों के संबंध में एक व दो अगस्त को दो घंटे की हड़ताल कर रोष प्रदर्शन करने और चार अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की जानकारी दी गई। इससे पहले भी एसोसिएशन 23 व 24 जुलाई को काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन व 25 जुलाई को दो घंटे की हड़ताल कर चुकी है।
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन करनाल की जिला प्रधान मंजु कोचर ने बताया कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये, केंद्र के समान ग्रुप-सी से ग्रुप बी में करने, उप निदेशक व सहायक निदेशक नर्सिंग के पद को भरने इत्यादि के बारे में समय-समय पर अवगत करवा चुकी है लेकिन विभाग की ओर से व सरकार ने कोई भी ठोस कदम अभी तक नहीं उठाया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नर्सिंग कैडर में रोष है।
उप-प्रधान दीपा रानी ने बताया कि इससे पहले नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा ने 23 व 24 जुलाई को नर्सिंग कैडर ने काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की थी और 25 जुलाई को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्सिंग कैडर ने सभी जिलों के नागरिक अस्पतालों, एसडीएच, सीएचसी, पीएचसी पर दो घंटे की हड़ताल करके रोष व्यक्त किया था उसके बावजूद सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग कैडर की मांगों पर भी बातचीत के लिए एसोसिएशन को नहीं बुलाया और मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की। इससे आहत होकर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास करके आगामी एक व दो अगस्त को दो दिन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सचिव सुरजीत कौर ने कहा कि इस दौरान कोई भी नर्सिंग अधिकारी किसी भी प्रकार की सेवा नहीं देंगी। इसके बावजूद अगर सरकार ने उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आगामी चार अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। ऐसे में हड़ताल के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाइयां आती हैं तो उसके लिए सरकार, स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन खुद जिम्मेवार होगा। मौके पर सचिव आरती कोचर, कोषाध्यक्ष सुखविंदर कौर व मंजु कादियान, सलाहकार पूजा गहलोत, वर्षा, रविंद्र, रेखा, भारती ग्रोवर मौजूद रही।