फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Numberdar raped on the pretext of getting a job

Karnal News: नौकरी दिलाने का झांसा दे नंबरदार ने किया दुष्कर्म

Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Numberdar raped on the pretext of getting a job
मधुबन (करनाल)। करनाल के एक गांव निवासी नंबरदार की ओर से विवाहिता को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मधुबन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नंबरदार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता ने शिकायत में बताया कि पिछले एक महीने से उसकी नौकरी को लेकर आरोपी से बातचीत हो रही थी। छह जुलाई को लगभग तीन बजे आरोपी नंबरदार ने मोबाइल से उसे फोन किया और उसे करनाल बस स्टैंड पर बुलाया और कहा कि आज वह आपको नौकरी दिलवा देगा। जब वह करनाल बस स्टैंड पर पहुंची तो आरोपी नंबरदार ने उसे अपनी स्कार्पियो में बैठा कर एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

होटल पहुंचने पर आरोपी नंबरदार ने उसका आधार कार्ड मांगा और उसको गाड़ी में बैठा कर चला गया। उसने बताया कि नौकरी लगवाने वाला स्टाफ कमरे में बैठा है। इसके बाद उसने होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को अवगत कराया तो वह उसे व उसके बच्चों को जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed