फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nuh SP's car crashed, driver narrowly escaped

नूंह एसपी की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nuh SP's car crashed, driver narrowly escaped
करनाल। सिरसा के एसपी को होटल विवान में छोड़कर वापस आ रहे एसपी नूंह की सरकारी गाड़ी के ड्राइवर को एक इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर तो बाल-बाल बच गया लेकिन सरकारी गाड़ी स्कॉर्पियों क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक नशे की हालत में था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नूंह के एसपी नरेंद्र बिजरानिया की सरकारी गाड़ी स्कॉर्पियों के ड्राइवर सुनील ने बताया कि वह 8 सितंबर की रात को करीब 12:05 बजे सिरसा एसपी को विवान होटल में छोड़कर वापस शहर की तरफ आ रहा था। उसके साथ एसपी का गनमैन सुरेश भी था। जब वे बलडी चौक से थोड़ा आगे आईटीआई चौक की तरफ पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार एक इनोवा गाड़ी ने कट मार दिया। इससे उनकी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने तुरंत ब्रेक मारकर अपनी जान बचाई। इनोवा चालक ने भी गाड़ी रोक ली। नशे की हालत में गाड़ी से उतरा ड्राइवर सड़क पर गिर पड़ा। उन्होंने उसे सड़क से उठाया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed