फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NRI misbehaves with female doctor, threatens to shoot her

Karnal News: एनआरआई ने महिला डॉक्टर से की बदसलूकी, गोली मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
NRI misbehaves with female doctor, threatens to shoot her
- पुलिस मौके पर पहुंची तो हो गया फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कार्यरत महिला डॉक्टर व जनरल ड्यूटी सहायक (जीडीए) के साथ एक एनआरआई युवक की ओर से बदसलूकी व गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद महिला डॉक्टर ने अपने अधिकारियों व डायल-112 को फोन कर सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी महिला डॉक्टर व पुलिस कर्मियों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामला 31 अगस्त की देर शाम का बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार, ट्रामा सेंटर में देर शाम महिला डॉक्टर ड्यूटी कक्ष में बैठी थी। इसी दौरान एक मरीज और उसके साथ दो-तीन तीमारदार भी पहुंचे। जिसमें एक एनआरआई युवक भी था। इसी बीच मरीज की मरहम पट्टी करते समय तैनात जीडीए के साथ एनआरआई युवक ने बदसलूकी करते हुए उसके मुंह पर थूक दिया। जिसका जीडीए ने विरोध किया तो एनआरआई युवक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर बहस होने के बाद जीडीए ने उसके साथ हुई बदसलूकी की जानकारी महिला डॉक्टर को दी। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने उक्त एनआरआई युवक को समझाने की कोशिश की तो युवक ने उल्टा महिला डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने फोन कर अधिकारियों व डायल-112 को फोन कर सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी युवक महिला डॉक्टर व पुलिस कर्मियों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला डॉक्टर द्वारा वारदात के बाद उन्हें फोन पर सूचित किया गया था और अब लिखित में शिकायत भी दी है। जिसमें जीडीए पर थूकने और उनके साथ बदसलूकी व धक्का-मुक्की के बारे में जानकारी दी गई है। उक्त शिकायत को उन्होंने संबंधित पुलिस स्टेशन में भेज दिया है।
डॉ. बलवान सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed