फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now you can travel in sunroof buses, the digital board will tell the next stop

Karnal News: अब सनरूफ बसों में कर सकेंगे सफर, डिजिटल बोर्ड बताएगा अगला स्टाॅप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now you can travel in sunroof buses, the digital board will tell the next stop
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कार और लग्जरी बस की तरह अब आम लोग सनरूफ बसों में भी सफर कर सकेंगे। वो भी सामान्य किराये में। परिवहन विभाग की ओर से करनाल रोडवेज के बेड़े में 10 मिनी बसें शामिल की गई हैं। आधुनिक सुविधाओं से लेस इन बसों को डिपो की ओर से ग्रामीण मार्गों पर चलाने की योजना है। इन बसों में जहां सनरूफ होने से सफर आनंददायक होगा। वहीं, डिजिटल बोर्ड से अगले आने वाले बस स्टॉप की भी जानकारी मिलेगी।

करनाल रोडवेज डिपो में शनिवार को 10 मिनी बसें पहुंच गई हैं। इंदौर से आई आइशर कंपनी की ये मिनी बसें 32 सीटर हैं। इनमें डिजिटल बोर्ड के अलावा फायर सेफ्टी अलार्म भी दिया गया है। इसके लिए बस में कई सीटों के पास बटन भी दिया गया है। साथ ही दो अग्निशमन संयंत्र भी लगाए गए हैं। फर्स्टएड किट भी रखी गई है। विभाग की योजना के अनुसार इन्हें ग्रामीण मार्गों पर चलाया जाएगा। खासतौर पर उन मार्गों पर बसों को चलाया जाएगा, जहां सड़क छोटी होने के कारण रोडवेज की सामान्य बसों को मुड़ने में दिक्कत आती है। अगले एक सप्ताह में कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों को रूट पर उतारने की योजना है। इन 10 मिनी बसों और पहले आ चुकी नई बसों के बाद अब रोडवेज का बेड़ा भी बढ़कर 111 बसों का हो गया है।
विज्ञापन




स्कूल और कॉलेज जाने वाली लड़कियों काे राहत

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, ये सभी बसें ग्रामीण क्षेत्र से शहर के स्कूल-कॉलेज आने वाली लड़कियों का भी बड़ा सहारा बनेंगी। इन सभी बसों को ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे रूट पर चलाया जाएगा, जहां पर अभी बस सेवा नहीं है। इनके परिचालन का टाइम टेबल भी स्कूल और कॉलेज के टाइम के अनुसार तैयार किया जाएगा। एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है, इसके पहले ही इन बसों की सेवा शुरू कर दिया जाएगा। इनके रूट और टाइम का निर्धारण किया जाना अभी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन




50 से ज्यादा गांव ऐसे जहां पर नहीं है बस सुविधा

अब तक चल रही 101 बसों में से एक बस पर करीब साढ़े 13 हजार की आबादी निर्भर है। जिले के 442 गांवों में से 50 ऐसे हैं, जहां रोडवेज की बस जाती ही नहीं। वहीं, बसों की कमी के कारण कई बड़े मार्ग भी बंद हैं। फिलहाल 10 मिनी बसें आने के बाद जिन रूटों पर इन्हें चलाया जाएगा, वहां वर्तमान में चल रही कुछ बसें हटाने के बाद बड़े मार्गों पर भी चलाई जा सकेंगी। इससे ग्रामीण के साथ-साथ बड़े मार्गों पर भी बस सुविधा बढ़ने का भी अनुमान है।




10 नई मिनी बसें करनाल पहुंच चुकी हैं। एक सप्ताह में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें रूट पर चलाया जाएगा। फिलहाल ग्रामीण मार्ग पर चलाने की योजना है। इन बसों में सनरूफ के अलावा फायर सेफ्टी अलार्म और अन्य कई सुविधाएं भी दी गई हैं।
- कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed