फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now you can book unreserved tickets through mobile

Karnal News: अब मोबाइल से बुक कर सकेंगे अनारक्षित टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Now you can book unreserved tickets through mobile
- सामान्य टिकट के साथ-साथ प्लेटफार्म टिकट बुकिंग की भी सुविधा
विज्ञापन

- यात्रियों को लाइनों के चक्कर से मिलेगी निजात

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रेलवे ने साधारण बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देते हुए यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) ऑन मोबाइल एप में बदलाव किया गया है। जिससे देशभर में किसी भी ट्रेन और स्टेशन का अनारक्षित सामान्य व प्लेटफार्म टिकट बुक किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों को लाइनों में लगने के चक्कर से भी निजात मिल जाएगी।

पहले यह सुविधा 20 किलोमीटर के दायरे में ही मिलती थी। सामान्य टिकट ऑनलाइन बुक होने से टिकट खिड़कियों पर भीड़ कम होगी और लोगों का समय भी बचेगा। यूटीएस ऑन मोबाइल एप एंड्राइड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस एप पर पेमेंट ऑनलाइन बैंकिंग या आर वॉलेट से की जा सकती है। अब तक लोगों को आरक्षित टिकट तो मोबाइल फोन एप के माध्यम से बुक करने की सुविधा थी लेकिन सामान्य टिकट व प्लेटफार्म टिकट के लिए स्टेशन की बुकिंग खिड़की पर ही जाना होता था। वहां, अधिक भीड़ होने पर लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता था। कभी-कभी तो लाइन अधिक लंबी होने के कारण लोगों की ट्रेन तक छूट जाती थी। जिससे अब लोगों को निजात मिल जाएगी। अब आरक्षित टिकट की भांति ही, सामान्य टिकट भी मोबाइल फोन से बुक किया जा सकेगा। यह सुविधा इसी माह 22 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कराएं बुकिंग

गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस ऑन एप डाउनलोड करें। इसके बाद नाम, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर साइन अप करें। आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इसके बाद यूटीएस लॉगिन कर टिकट बुक कर सकते हैं। बुक टिकट के तहत नॉर्मल बुकिंग चुनें। प्रस्थान और आगमन स्टेशनों के नाम कोड दर्ज कर अनारक्षित टिकट प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed