फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now voter card will be linked with aadhar

अब आधार से लिंक होगा वोटर कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now voter card will be linked with aadhar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पैन नंबर के बाद अब वोटर कार्ड को भी आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में दर्ज सभी मतदाताओं का डाटा उनके आधार नंबर के साथ लिंक किया जाएगा। इसके लिए सभी को बीएलओ के माध्यम से फार्म 6ख भरना होगा।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने बताया कि मतदाता सूची मे नाम दर्ज करवाने, हटवाने और संशोधन करवाने के लिए नए फार्म बीती एक अगस्त से लागू कर दिए गए हैं। इसे लेकर सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास फार्म जमा करवाने के लिए जो भी आवेदनकर्ता आए उसे नए फार्म में आवेदन करने के लिए कहें और उसमें उनका आधार नंबर अवश्य भरें। मतदाता सूची में पहले से जो नाम दर्ज हैं, वह अपना आधार नंबर लिंक करवाने के लिए बीएलओ के माध्यम से फार्म नंबर 6 ख भरकर दें। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रधान, सचिवों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर पर आम जन को सूचित करें कि अपना आधार नंबर मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करने के लिए संबधित बीएओ को मिले या स्वयं ऑनलाइन के माध्यम से भी लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed