फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now village and city development will be done with double the amount

Karnal News: अब दोगुनी राशि से होगा गांव और शहर का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Now village and city development will be done with double the amount
- विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत खर्च का दायरा एक से बढ़कर हुआ दो करोड़, विधानसभा की पंचायतों के साथ निकाय भी जुड़ीं
विज्ञापन

- पांच विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े 74 कार्यों को सरकार ने दी हरी झंडी, 7.40 करोड़ रुपये आएगी लागत, अन्य प्रोजेक्ट बनाने में जुटे अधिकारी



सुखदेव चौहान

करनाल। विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत अब ग्रामीण के साथ-साथ शहरी क्षेत्र का भी विकास होगा। इसके लिए सरकार की ओर से योजना की राशि को पहले से दोगुना कर दिया गया है। ऐसे में जब यह राशि पिछड़े क्षेत्र में खर्च होगी तो उसकी सूरत बदलेगी और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। पहले चरण में जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े 74 कार्यों को सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिन पर 7.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही अधिकारी अन्य नए कार्यों को लेकर भी योजना बनाने में जुटे हैं।

विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों पर खर्च के लिए पहले केवल एक करोड़ रुपये तक ही दायरा था, जिसे अब बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, योजना में विधानसभा की पंचायतों के अलावा अब शहरी क्षेत्रों नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका को भी जोड़ दिया गया है। जिले की बात करें तो यहां अब तक करनाल विधानसभा को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों में केवल ग्रामीण क्षेत्र में ही कार्य करवाने के लिए अधिकृत थे।
विज्ञापन

विदित हो कि योजना की शुरुआत विधायकों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का चयन करके उनमें केंद्रीय व राज्य प्रायोजित परियोजनाओं के माध्यम से विकास कार्य करवाकर उन्हें आदर्श ग्राम बनाने के लिए 2015 में की गई थी। जिसमें सरकार ने अब जरूरत महसूस करते हुए विस्तार किया है। परियोजना के नोडल अधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, योजना के तहत आबादी के आधार पर ही स्वीकृत बजट खर्च किया जाएगा। जिसमें 50 लाख रुपये से लेकर दो करोड़ तक शामिल हैं। विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना के लिए ग्रामीण विकास विभाग नोडल विभाग है। योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला के उपायुक्त नोडल अधिकारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे खर्च होगी राशि-

- पांच हजार तक आबादी वाले क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये।

- 10 हजार तक आबादी वाले क्षेत्र के लिए एक करोड़ रुपये।

- 10 हजार से अधिक आबादी क्षेत्र में दो करोड़ रुपये।



योजना के तहत ये कार्य हो सकते हैं

पर्यावरण व जलवायु संबंधी कार्यों जैसे सोखते गड्ढों का निर्माण, जोहड़ों की सफाई व ठोस व तरल अपशिष्ठ प्रबंधन, गांव में आरओ व वाटर कूलर की व्यवस्था, आंगनबाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य, पशु, ग्राम-सचिवालय, सिलाई सेंटर, स्वयं सहायता समूह के लिए शेड निर्माण, चौपाल व रिटेनिंग वॉल, श्मशान घाट, कब्रगाह सहित जन सुविधाओं पर, स्मार्ट लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, ई-साक्षरता, पार्क व्यायामशाला, ओपन जिम, योग हॉल व स्टेडियम, बस स्टैंड व स्टॉप, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, पक्की गलियां, फुटपाथ व पगडंडी निर्माण, गांव में दूरसंचार, इंटरनेट व कैमरों की स्थापना, सार्वजनिक जल निकासी के लिए नालियां व गटर निर्माण आदि पर खर्च हो सकता है।



अब तक कराए गए कार्यों का विवरण

विधानसभा
चयनित गांव
स्वीकृत राशि
खर्च राशि (करोड़ में)

असंध
25
04
3.69

घरौंडा
12
02
1.81

इंद्री
07
02
1.40

करनाल
05
02
2.00

नीलोखेड़ी
36
3.14
2.36

कुल
85
13.14
11.26



सत्र 2023-2024 के लिए इतने कार्य हुए स्वीकृत

विधानसभा
कार्य
राशि (करोड़ में)

असंध
19
1.70

घरौंडा
12
1.60

इंद्री
08
1.28



करनाल
09
1.72

नीलोखेड़ी
26
1.50

कुल
74
7.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed