फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the taxation department has started the investigation of 35 thousand quintal rice

अब कराधान विभाग ने शुरू की 35 हजार क्विंटल चावल की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now the taxation department has started the investigation of 35 thousand quintal rice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग/करनाल। कुचपुरा के एक गोदाम में विभागीय टीम के छापे में मिले 35 हजार क्विंटल चावल के स्टॉक की जांच के लिए वीरवार को कराधान विभाग के डीटीसी संदीप दहिया के नेतृत्व में टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामकुमार के साथ पहुंची। टीम की ओर से दोबारा स्टॉक की जांच शुरू की गई।
चावल मालिक तरावड़ी की फर्म रूप चंद व अनिल कुमार एवं नितिन बंसल दस्तावेज लेकर पहुंचे। टीम ने गोदाम में लगे चावल के बैगों की गिनती करने के साथ ही चावल के सैंपल भी लिए। चावलों के बिल व दस्तावेज लेकर टीम फिर से गोदाम को सील कर चली गई। डीटीसी संदीप दहिया ने कहा कि चावल के दस्तावेजों की जांच में दो दिन का समय लगेगा। उसके बाद ही चावलों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। खरीदे गए चावल के बिलों का स्टॉक के साथ मिलान किया जाएगा। जिसके बाद पता चल सकेगा कि इन्होंने चावल कब और कहां से खरीदा है और बिल असली है या फर्जी है। अगर जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को उपायुक्त की ओर से गठित टीम ने गोदाम पर छापा मारते हुए डीएफएससी अशोक कुमार, एएफएसओ जसबीर सिंह की टीम ने गोदाम को सील कर दिया था। जिसमें तरावड़ी की दो फर्मों का 35 हजार क्विंटल चावल भंडारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दो हफ्ते बाद सामने आए चावल मालिक
यह बात संदेह के घेरे में है कि जब गोदाम पहले सील किया गया था तो डीएफएससी की ओर से कहा गया था कि अगर एक हफ्ते में चावल मालिक दस्तावेज लेकर नहीं आते तो कार्रवाई की जाएगी। लेकिन दो हफ्ते तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अगर चावल मालिकों के पास दस्तावेज पूरे व सही थे तो छिपते क्यों रहे और विभाग की ओर से दो हफ्ते तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed