फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the scope of Prahari Club will be extended to private schools.

Karnal News: अब निजी स्कूलों तक बढ़ाया जाएगा प्रहरी क्लब का दायरा

Mon, 30 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 30 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Now the scope of Prahari Club will be extended to private schools.
करनाल। जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत 178 राजकीय हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रहरी क्लबों को दोबारा सक्रिय किया जाएगा और नए क्लबों का गठन किया जाएगा। इस बार अभियान को और व्यापक बनाते हुए निजी स्कूलों में भी इसे अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि पिछले सत्र में यह व्यवस्था बनी तो थी, लेकिन अब इसे और प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी है। इसमें स्कूल प्राचार्य, प्रत्येक कक्षा के इंचार्ज, कक्षा मॉनिटर, अभिभावक और समाज से जुड़े अन्य सदस्य शामिल किए जाएंगे। केवल स्कूल तक सीमित रहने की बजाय जब समाज की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- खेलों के जरिए भी जोड़े जाएंगे छात्र

इस बार अभियान में एक अहम बदलाव करते हुए खेल गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। पहले केवल जागरूकता कार्यक्रमों तक सीमित रहने वाले क्लब अब खेलों के माध्यम से भी बच्चों को जोड़ेंगे। प्रहरी क्लबों का दायरा केवल स्कूल परिसर तक सीमित नहीं रहेगा। इनके माध्यम से आसपास की कॉलोनियों और गांवों में भी नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



- हर महीने पहले शनिवार को गतिविधियां

अब हर महीने के पहले शनिवार को सभी स्कूलों में गतिविधियां आयोजित करना अनिवार्य किया गया है। इस दिन रैली, नुक्कड़ नाटक, भाषण, पोस्टर व नारा लेखन जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। इसकी रिपोर्ट नोडल अधिकारी के माध्यम से विभाग को भेजनी होगी।




नए सत्र से अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा और नियमित निगरानी की जाएगी। प्रत्येक स्कूल से मासिक रिपोर्ट ली जाएगी और उसी के आधार पर स्कूलों की सक्रियता का मूल्यांकन कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। -डॉ. दीपक वर्मा, डीएसएस व नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed