फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the corporation will build four shelters with a capacity of 1,000 dogs.

Karnal News: अब एक हजार कुत्तों की क्षमता वाले चार शेल्टर बनाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now the corporation will build four shelters with a capacity of 1,000 dogs.
रेल्वे स्टेशन पर घूमते आवारा कुत्ते संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में लावारिस कुत्तों की अधिक संख्या को देखते हुए नगर निगम ने प्रस्तावित आश्रय स्थलों की संख्या और क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर निगम एक हजार कुत्तों को रखने की क्षमता वाले चार शेल्टर होम बनाएगा। बुधवार को नगर निगम की बैठक में घोघड़ीपुर के नसबंदी केंद्र और सिरसी, दाहा व ऊंचाने के पास अस्थायी शेल्टर बनाने का निर्णय लिया गया।
इससे पहले निगम की ओर से सिर्फ 100-100 कुत्ते रखने के लिए दो जगहों पर शेल्टर बनाने की योजना बनाई गई थी। शहर में लावारिस कुत्तों की तुलना में शेल्टर होम की संख्या कम होने के बारे में अमर उजाला ने अपने 3 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। निगम अधिकारियों ने बुधवार को बैठक में योजनाबद्ध तरीके से चार शेल्टर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। अब एक हजार कुत्तों को रखने की क्षमता वाले चार शेल्टर बनाए जाएंगे। नियम वहीं रहेंगे कि इनमें केवल आक्रामक और संक्रमित कुत्तों को ही रखा जाएगा। बाकी सामान्य कुत्तों की नसबंदी करवाने के बाद उन्हें वापस उसी जगह छोड़ दिया जाएगा जहां से उनको उठाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों की बैठक में आयुक्त ने जल्द से जल्द सभी प्रक्रियाएं पूरी करने, भूमि चयन से लेकर निर्माण की रूपरेखा तैयार करने तक की कार्रवाई तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


घोघड़ीपुर वाला केंद्र बनेगा मॉडल शेल्टर



घोघड़ीपुर में वर्तमान में चल रहे कुत्तों की नसबंदी के केंद्र को पहले चरण में शेल्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। अधिक कुत्तों को रखने और उनकी देखभाल के लिए सुविधाएं दी जाएंगी। अन्य तीन शेल्टर सिरसी, दाहा और ऊंचाना के पास बनाए जाएंगे। नए शेल्टर बनने के बाद एक हजार से अधिक कुत्तों को सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
फिलहाल शहर के स्थिति को देखते हुए कुत्तों के लिए चार अस्थायी शेल्टर बनाए जाएंगे। आक्रामक और संक्रमित कुत्तों को वहां रखा जाएगा। जहां कुत्तों की नसबंदी हो रही है उस शेल्टर के अलावा तीन अन्य अस्थायी शेल्टर बनाने की तैयारी की जा रही है। निगम स्थायी शेल्टर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। - अभय सिंह, डीएमसी, नगर निगम, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed