फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now students will be able to do steno course in three institutes

इस बार तीन संस्थानों में स्टेनो कोर्स करेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Now students will be able to do steno course in three institutes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हिंदी और अंग्रेजी स्टेनो कोर्स करने के लिए युवाओं को अब निजी संस्थानों का रुख नहीं करना पड़ेगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने जिले के दो और आईटीआई में इसकी ट्रेड शुरू कर दी है। अब तक यह ट्रेड केवल बाबू मूलचंद जैन राजकीय आईटीआई में ही थी। अब विद्यार्थी निसिंग और जांबा की नई आईटीआई में भी यह कोर्स कर सकेंगे।
इधर, हालात यह हैं कि संस्थानों से मिली जानकारी के अनुसार, चार चरणों की दाखिला के बाद भी जिले के विभिन्न आईटीआई में करीब 45 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया में फीस जमा कराने का सोमवार को अंतिम दिन था। ऐसे में रात तक विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। कुल कितनी सीटें रिक्त हैं, इसका विवरण आज जारी हो सकता है। वहीं, संस्थानों को दाखिला प्रक्रिया के आगे बढ़ने की उम्मीद है। जबकि इससे पहले तीन चरणों में कुल आठ राजकीय आईटीआई की 2942 सीटों में से 1428 पर ही दाखिले हुए थे। ब्यूरो
विज्ञापन

स्टेनो में दाखिले के लिए रहती है मारामारी
स्टेनो के कोर्स में दाखिला लेने के लिए करनाल की आईटीआई में काफी मारामारी रहती थी। इस बार भी यहां केवल पांच सीटें ही रिक्त हैं। हिंदी और अंग्रेजी की दो-दो यूनिट संस्थान में चल रही हैं। जबकि नई खुली जांबा में हिंदी और अंग्रेजी व निसिंग की राजकीय आईटीआई में केवल हिंदी की एक ही ट्रेड है। एक ट्रेड में 24 सीटें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में कहां कितने हुए दाखिले
आईटीआई कुल सीट भरी
करनाल 1330 811
महिला 316 168
बसताड़ा 188 75
इंद्री 72 04
जांबा 144 05
तरावड़ी 108 68
निसिंग 480 195
बल्ला 304 102
कुल 2942 1428
चौथे चरण में भी फीस जमा कराने की अंतिम तिथि सोमवार को थी। उम्मीद है विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। अभी सीटें रिक्त हैं। स्टेनो ट्रेड जांबा और निसिंग में भी शुरू की गई है।

- धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई करनाल
कॉलेजों में दाखिले का आज अंतिम दिन
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के द्वितीय और अंतिम वर्ष के दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के पास भी दाखिले का मंगलवार को अंतिम दिन है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ऐसे विद्यार्थियों को एक बार फिर मौका दिया था। जिसके तहत जारी हुए शेड्यूल के अनुसार, 27 सितंबर तक दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला गया है। ऐसे में जो विद्यार्थी अभी तक दाखिला नहीं करा पाए थे, वे आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। विभाग ने कॉलेजों के अनुरोध पर चार दिन के लिए एक बार फिर पोर्टल खोला था। अन्यथा दाखिला प्रक्रिया काफी समय पहले बंद हो चुकी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed