फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now street food hub will be built in Karnanagari

Karnal News: अब कर्णनगरी में बनेगा स्ट्रीट फूड हब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Now street food hub will be built in Karnanagari
- श्रीराम लीला मैदान को मिलेगी नई पहचान, शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे, नगर निगम खर्च करेगा 95 लाख रुपये
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बड़े शहरों की तर्ज पर अब श्रीरामलीला मैदान में भी स्ट्रीट फूड हब बनाया जाएगा, जहां एक ही स्थान पर अलग-अलग तरह की कई दुकानें होगीं, जो लोगों को भी एक ही स्थान पर जरूरत का सारा सामान मिल जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए पहले ही निविदाएं आमंत्रित की थी, जो खुल चुकी है। शीघ्र ही तकनीकी जांच के बाद निर्माणदायी एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इस पर करीब निगम करीब 95 लाख रुपये व्यय करेगा।
निगमायुक्त ने नीरज कादियान ने बताया कि स्ट्रीट फूड हब में आने वाले नागरिकों के लिए सुविधाओं के तहत फूड हब में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए गोल बैंच लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो वाटर कूलर, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग ऑटोमेटिक शौचालय, रोशनी, शैड व पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। जिससे यहां व्यक्ति स्वतंत्रता और सुकून के साथ समय बिता सके। इतना ही नहीं स्ट्रीट फूड हब भारत सरकार के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस पर भारत सरकार की एजेंसी भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की सीधी नजर रहेगी। इस एजेंसी की ओर से वहां मौजूद सभी वेंडरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यहां मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थ स्वच्छता मानकों पर खरा उतरें, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। एजेंसी समय-समय पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की जांच भी करेगी। निगमायुक्त ने बताया कि राम लीला मैदान में शहर के बीच में होने के कारण यहां स्ट्रीट फूड हब बनाया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। यहां लोगों को बेहतर व मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छ एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट फूड हब में होंगे 50 वैडिंग स्ट्रक्चर:नीरज
नवंबर माह में इस परियोजना पर कार्य शुरू कराया जा सकेगा। इसका निर्माण छह महीने में पूरा कर लिया जाएगा। स्ट्रीट फूड हब में आने वाले वेंडरों के लिए करीब 50 वेंडिंग स्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे। नागरिकों को भी कई तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन पर अनुमानित 95 लाख रुपये का खर्चा आएगा।
नीरज कादियान, निगमायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed