{"_id":"668899de0a1876ad4309dadc","slug":"now-roadways-will-run-semi-sleeper-ac-buses-karnal-news-c-18-knl1008-424077-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब रोडवेज चलाएगा सेमी स्लीपर एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब रोडवेज चलाएगा सेमी स्लीपर एसी बसें
Sat, 06 Jul 2024 06:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
गगन तलवार
करनाल। रोडवेज बसों में आने वाले समय में सफर और आरामदायक होगा। परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज के बेड़े में अब सेमी स्लीपर एसी बसों को शामिल किया जाएगा। इन बसों में लग्जरी बसों की तरह ही दोनों लाइनों में दो-दो फ्लेक्सीबल सीटें ही होंगी। सफर के दौरान सवारी आसानी से सीटें आगे-पीछे या फ्लैट भी कर सकेगी।
परिवहन विभाग की ओर से सभी जिलों से इस संदर्भ में मांग भी मांगी गई है। करनाल डिपो में इन सुविधाओं से लेस 10 एचवीएसी बसें शामिल होंगी। विभाग की योजना के अनुसार, दिवाली से पहले इन बसों को विभाग के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर पर निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विदित हो कि अभी केवल रोडवेज के बेड़े में 150 एसी बसें ही चल रही हैं। आने वाले समय में 500 एसी बसें और लेने की योजना है। वर्तमान में करनाल रोडवेज के पास भी 10 एसी बस ही हैं। इन गर्मियों में बसों में सवारियों की संख्या भी अच्छी खासी आ रही है। अधिकारियों के अनुसार, इन नई एसी बसों में वर्तमान में संचालित एसी बसों से ज्यादा सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
करनाल रोडवेज की ओर से इन 10 बसों को दिल्ली, चंडीगढ़, पलवल और कैथल मार्ग पर चलाया जा रहा है। करनाल से चलने वाली ये सभी बसें दिल्ली से चंडीगढ़ का पूरा फेरा लगाती हैं। छह बसें तो केवल दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए ही चक्कर लगाती हैं। इनमें तीन पहले करनाल से दिल्ली और तीन करनाल से चंडीगढ़ जाती हैं। इसके अलावा एक बस असंध से व एक कैथल से चलकर करनाल होते हुए दिल्ली व चंडीगढ़ जाती है। पिछले दिनों पलवल के लिए शुरू हुई बस को भी दिल्ली-चंडीगढ़ से जोड़ा गया है।
नई बसों का अंतरराज्यीय मार्गों पर हो सकता है संचालन
अभी करनाल से शिमला, देहरादून, हरिद्वार, वैष्णो देवी, खाटू श्याम व धर्मशाला सहित 25 अंतरराज्यीय मार्गों पर साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है। ये सभी लंबी दूरी के मार्ग हैं। गर्मियों में साधारण बस होने से कई बार यात्री भी कम होते हैं। ऐसे में नई एसी बसों के आने के बाद विभाग इन में से कई मार्गों पर भी एसी बसों का संचालन कर सकता है। इससे यात्रा करना भी आसान होगा और करनाल के लोगों के निजी वाहनों व टूरिस्ट कंपनियों पर निर्भरता भी घटेगी।
विभाग की ओर से नई एसी बसें दी जाएंगी। इन बसों में दोनों लाइनों में तीन-दो की बजाय दोनों तरफ दो-दो सीट ही होंगी। निदेशालय की ओर से मांगपत्र मांगा गया था, इसमें हमने 10 बसों की मांग की है। वर्तमान में भी 10 एसी बसें चल रही हैं। नई बसों में वर्तमान में चल रही एसी बसों से ज्यादा सुविधाएं होंगी। - कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज