फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now, roads will be made of concrete only, 40 slip roads, squares and entrances will be beautified.

Karnal News: अब कंकरीट से ही बनेंगी सड़कें, 40 स्लीप रोड, चौक और प्रवेश द्वारों का होगा सौंदर्यीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now, roads will be made of concrete only, 40 slip roads, squares and entrances will be beautified.
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में उप​स्थित विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता। प्र
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर की मुख्य सड़कों का नवनिर्माण अब सीमेंट और कंकरीट से किया जाएगा। शहर में अलग-अलग मार्गों पर बने 40 से ज्यादा स्लीप रोड, चौक और प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण होगा। अग्रसेन चौक से श्रीमद्भागवत गीता द्वार तक सड़क का नवीनीकरण होगा। मीरा घाटी चौक से नमस्ते चौक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। अटल पार्क के पास नया वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।

नगर निगम के सभागार में हुई छह विभाग (नगर निगम, एचएसवीपी, बिजली निगम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंगलवार को विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणू बाला गुप्ता की अध्यक्षता में करीब छह घंटे तक बैठक चली। 56 परियोजनाओं पर चर्चा हुई। पूर्व में चल रहे कार्यों की अड़चनों और लोगों की समस्याओं पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विधायक को बताया कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात माह से उखड़ी सड़क मार्च में बनेगी

शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड तक की सड़क का निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा होगा। सड़क करीब सात माह से उखड़ी हुई है। पुरानी अनाज मंडी में बन रही कॉमर्शियल स्पेस बिल्डिंग का कार्य जुलाई माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

सदन में फ्लाईओवर व लाइटों पर निर्णय

शहर में अलग-अलग स्थानों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम द्वारा एक हजार नई लाइटें खरीदी जानी हैं। इसे लेकर प्रस्ताव आगामी सदन की बैठक में रखा जाएगा। महात्मा गांधी चौक से निर्मल कुटिया चौक तक सिंगल पिलर फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव भी निगम हाउस के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सहमति के बाद ही इन दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।



काम न करने वाले अधिकारी जाएंगे : विधायक

विधायक ने अभियंताओं को सख्त लहजे में कहा कि जो अधिकारी काम नहीं करेंगे या जिनकी वजह से जनता परेशान होगी, वे करनाल में नहीं रह पाएंगे। उन पर कार्रवाई के लिए सरकार स्तर पर लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी से काम करते हुए समस्याओं का समाधान करें। प्रत्येक कार्य शुरू करने से पहले उसकी फिजिबिलिटी जांचें, इसके बाद ही अनुमान तैयार कर आगामी कार्रवाई करें।


ये निर्णय भी हुए-

- बुढ़ाखेड़ा रोड स्थित इंद्री एस्केप का सौंदर्यीकरण होगा।

- पुरानी सब्जी मंडी में मल्टी-लेयर पार्किंग बनाने और पुराने नगर निगम कार्यालय स्थल पर पार्किंग व कॉमर्शियल सेंटर विकसित करने की परियोजना पर चर्चा हुई।

- कर्ण ताल व कर्ण पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन का स्थापित किया जाएगा।
- मीट एवं मछली मार्केट को स्लॉटरिंग हाउस में शिफ्ट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed