फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now preparing to clone the indigenous 'Gir' cow

अब देसी ‘गिर’ गाय का क्लोन बनाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now preparing to clone the indigenous 'Gir' cow
करनाल। मुर्राह नस्ल के भैंसों की क्लोनिंग पर काम कर रहे राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में अब देसी नस्ल की ‘गिर’ गाय का क्लोन बनाने की तैयारी चल रही है। इसका उद्देश्य देसी गायों के दूध का उत्पादन बढ़ाना है। संस्थान के प्रयास से देसी गायों का महत्व और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन

यह संस्थान अब तक मुर्राह भैंस का 24वां क्लोन कटड़ा ‘शक्ति’ तैयार कर चुका है। मुर्राह नस्ल के कटड़े ‘शक्ति’ का जन्म 20 दिसंबर 2020 में हुआ था। वर्ष 2009 में इस संस्थान में हस्त निर्मित क्लोनिंग तकनीक से पहली मुर्राह नस्ल की कटड़ी का जन्म होने के साथ पूरी दुनिया आश्चर्यचकित हो गई थी। इस तकनीक से शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को लेकर क्लोन कटड़े पैदा किए गए। यह नर क्लोन कटड़े उच्च गुणवत्ता के वीर्य पैदा कर रहे हैं। जो मादा क्लोन हैं उसने भी कई कटड़ों को जन्म दिया।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डा. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि हस्त निर्मित क्लोनिंग तकनीक में नर व मादा प्रजनन के लिए भी उपयुक्त हैं। नर क्लोन के वीर्य का प्रयोग करके संस्थान में कई कटड़ों का जन्म हो चुका है। संस्थान मुर्राह नस्ल की भैंसों की क्लोनिंग कर रहा है। भविष्य में देसी नस्ल की गायों की क्लोनिंग करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात का सौराष्ट्र क्षेत्र है गिर का उद्गम स्थल
भारतीय ‘गिर’ गाय का उद्गम स्थल गुजरात का सौराष्ट्र क्षेत्र है। दूध उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह नस्ल हिंदुस्तान से एशियाई देशों के अलावा अन्य देशों में भी ले जाई गई। भारत में यह ज्ञात नस्ल है और इसका करीब 700 साल पुराना इतिहास है। राजा-महाराजा भी अपने फार्म में इसे पालते रहे हैं। राष्ट्रीय आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएजीआर) करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डा. प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि वर्ष 2013 में हुए सर्वे के अनुसार भारत में शुद्ध गिर गाय की संख्या 13 लाख 80 हजार 208 रही। गिर की ही तरह की जिनमें शुद्धता कम होती है, उनकी संख्या 37 लाख 32 हजार 786 थी।

‘गिर’ गाय की एक ब्यांत (करीब 300 दिन) में दूध देने की क्षमता 2200 से 2500 लीटर तक है। देश में सालाना कुल दूध उत्पादन 198.4 मिलियन टन है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता 400 ग्राम से अधिक है। कुल दूध उत्पादन का 20 प्रतिशत देसी गायों से मिलता है। 27 प्रतिशत संकर गायों से, 49 प्रतिशत भैंसों से व तीन प्रतिशत बकरी का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed