{"_id":"612fedeb8ebc3e61d82f68e3","slug":"now-players-will-not-be-able-to-give-passport-without-wrestling-trials-karnal-news-knl818463146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खिलाड़ी बिना पासपोर्ट नहीं दे सकेंगे कुश्ती के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खिलाड़ी बिना पासपोर्ट नहीं दे सकेंगे कुश्ती के ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानू भारद्वाज
करनाल। कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार खिलाड़ियों की जन्मतिथि को लेकर आ रही शिकायतों के चलते इंडिया कुश्ती फेडरेशन ने अब पासपोर्ट आईडी अनिवार्य कर दी है। भविष्य में होने वाली राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों ये आईडी जरूरी दिखानी होगी। साथ ही अन्य प्रकार की आईडी जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि भी लाना जरूरी होगा अन्यथा खिलाड़ी ट्रायल नहीं दे पाएंगे।
करनाल कुश्ती संघ के महासचिव जगदीप पोसवाल ने बताया कुश्ती प्रतियोगिताओं में लगातार जन्मतिथि में धांधली की शिकायतें आ रही थीं। जिस कारण इंडिया कुश्ती फेडरेशन ने यह निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को फेडरेशन की ओर से तीन माह पहले से पासपोर्ट अनिवार्य होने की जानकारी दी जा रही है। यदि इसके बाद भी कोई खिलाड़ी पासपोर्ट नहीं लेकर आता है तो वह ट्रायल नहीं दे सकेगा।
सात सितंबर को होंगे ट्रायल
11 व 12 सितंबर को बाडढ़ा (चरखी दादरी) में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हरियाणा स्टेट अंडर 23 सीनियर कुश्ती फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल महिला व पुरुष प्रतियोगिता के लिए 7 सितंबर को कर्ण स्टेडियम में ट्रायल होंगे। जिसके लिए खिलाड़ियों का सुबह 9 बजे से 10 बजे तक भार लिया जाएगा। उसके बाद ट्रायल शुरू होंगे। ट्रायल कुश्ती कोच बजीर मलिक और करनाल कुश्ती संघ के महासचिव जगदीप पोसवाल के नेतृत्व में होंगे।