{"_id":"6acfeb087f49cf278a00d9fe","slug":"now-online-payment-is-also-available-in-the-district-hospital-karnal-news-c-18-knl1018-1012716-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन भुगतान भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन भुगतान भी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजन को अब पांच रुपये की पर्ची बनवाने के लिए खुले पैसे तलाशने की परेशानी से राहत मिलेगी। अस्पताल में शुक्रवार से भुगतान की सुविधा को ऑनलाइन किया जा रहा है। मरीज ओपीडी पंजीकरण शुल्क के साथ इमरजेंसी और अस्पताल में भर्ती कराने से संबंधित भुगतान भी क्यूआर कोड के माध्यम से कर सकेंगे।
अस्पताल में केवल भुगतान ही नहीं, बल्कि डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया को भी आसान बनाने की योजना है। क्यूआर कोड स्कैन करके मरीज संबंधित डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। इसके बाद उनके लिए सामान्य पंजीकरण लाइन से अलग व्यवस्था के तहत पर्ची लेने का प्रावधान किया जाएगा। इससे पंजीकरण काउंटर पर भीड़ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
--
ई-उपचार में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा
अभी मरीज ई-उपचार के माध्यम से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिला नागरिक अस्पताल के आरएमओ डॉ. मुनीष ने बताया कि डिजिटल भुगतान से मरीजों को राहत मिलने के साथ अस्पताल में पंजीकरण व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, जिन मरीजों के पास डिजिटल भुगतान की सुविधा नहीं है, उनके लिए नकद भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।