फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   now mobile van will be reach your home for sample

सैंपल लेने के लिए अब मोबाइल वैन पहुंचेगी आपके घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
now mobile van will be reach your home for sample
कोरोना के संदिग्ध मरीजों को टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज आने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज और सिविल अस्पताल जल्द ही मोबाइल वैन चलाने वाला है। यह वैन आपके घर और आपके इलाके में पहुंचेगी और संदिग्ध लोगों के सैंपल लेगी। रिपोर्ट के बाद संबंधित व्यक्ति को फोन पर ही इसकी सूचना दी जाएगी। अगर कोई पाजिटिव निकला तो उसे तुरंत प्रभाव से दाखिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में कल्पना चावला मेडिकल कालेज में वीआरडीएल लैब शुरू की गई है। यहां पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे टेस्ट किये जा रहे हैं। खास बात ये है कि करनाल समेत कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला जिलों के टेस्ट भी यहीं पर हो रहे हैं। औसतन रोजाना 400 लोगों के सैंपल जांच किये जा रहे हैं। बावजूद इसके लैब पर रोजाना बोझ बढ़ रहा है। वहीं इमरजेंसी वार्ड के साथ बने एरिया में फ्लू की ओपीडी चल रही है। इस ओपीडी में भी मरीजोें की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां पर रोजाना कम से कम 80 से 90 लोग चेकअप के लिए आ रहे हैं। एक तो यहां पर मरीजों को चेकअप से पहले काफी इंतजार करना पड़ता है, दूसरा अगर सावधानी न बरती जाए तो यहां से संक्रमण भी फैल सकता है। ऐसे में कालेज प्रबंधन ने फैसला लिया है कि रेंडम चेकअप के लिए अब मोबाइल वैन चलाई जाएगी। कालेज प्रबंधन इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ बैठकर शेड्यूल तैयार करेगा और इसके बाद इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। इस बारे में मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जगदीश दुरेजा का कहना है कि मोबाइल वैन इलाके के हिसाब से चलेगी और जहां पर कोरोना संदिग्ध मरीज होंगे, वहां पर कालेज की टीम सैंपल लेने खुद जाएगी। बाद में रिपोर्ट आने पर उसको सूचित किया जाएगा। इसका लाभ ये होगा कि लोगों की आवाजाही नहीं होगी और अगर कोई पाजिटिव होगा तो वह अपने घर पर ही सीमित रह सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह से मोबाइल वैन का संचालन शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed