फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Karnal's Riddhi will hit the target in the Asian Games

अब एशियन गेम्स में लक्ष्य पर निशाना साधेगी करनाल की रिद्धी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now Karnal's Riddhi will hit the target in the Asian Games
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतररष्ट्रीय तीरंदाज कर्ण नगरी की बेटी रिद्धी फोर अब चीन में 10 से 25 सितंबर के बीच आयोजित वाले एशियन गेम्स में अपनी तीरंदाजी का जलवा दिखाएंगी। इससे पहले वह इसी वर्ष 18 से 24 अप्रैल को तुर्कीं, 16 से 22 मई को दक्षिण कोरिया और 20 से 26 जून को फ्रांस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेंगी। रिद्धी 31 मार्च को झारखंड में होने वाली नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगी। वह छोटी सी में ही छह अंतरराष्ट्रीय व कई राष्ट्रीय पदक हासिल करने के साथ सीनियर निशानेबाजी में भी पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 15 वर्ष की उम्र में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई। रिद्धी ने शूटिंग को अपना शौक बनाकर आठ वर्ष की उम्र में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था, जिसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
जम्मू में हुई प्रतियोगिता में हुआ चयन
हाल में बांग्लादेश के ढाका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एशियन प्रतियोगिता में भी रिद्धी ने रजत पदक जीता था। रिद्धी ने एशियन गेम्स में चयन के लिए हाल में 22 और 23 मार्च को जम्मू में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें उसने ग्रुप इवेंट और व्यक्तिगत इवेंट में एक-एक स्वर्ण पदक के साथ ओवर ऑल चैंपियनशिप भी अपने नाम की, जिसके बाद वह 24 मार्च को सोनीपत पहुंचीं जहां 25 से 27 मार्च के बीच हुई चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिसमें देश भर की 16 महिला तीरंदाज में से टॉप चार खिलाड़ियों में पहला स्थान प्राप्त कर एशियन गेम्स के लिए स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतना सपन
रिद्धी ने बताया कि एशियन गेम्स में चयन के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी है। एशियन गेम्स में चयन की कामयाबी हासिल करने में रिद्धी की मेहनत के साथ-साथ माता-पिता का भी पूरा सहयोग रहा है। पिता मनोज फोर ने रिद्धी के सपनों को उड़ान देने के लिए नौकरी भी छोड़ दी। मुकाबलों में रिद्धी के साथ अक्सर उनकी मां पिंकी रहती हैं। रिद्धी ने बताया कि एशियन गेम्स के साथ ही ओलंपिक में देश के लिए मेडल जीतने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से कॉलेज तक खुशी का माहौल
रिद्धी के एशियन गेम्स में चयन की खुशी उनके गुरु नानक खालसा कॉलेज में भी दिखाई दी। उन्हें कॉलेज के प्राचार्य डा. मेजर सिंह ने एशियन गेम्स में चयन पर बधाई दी। साथ ही कॉलेज के खेल विभाग तथा एनसीसी के इंचार्ज लेफ्टिनेंट डा. देवी भूषण, कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस, कॉलेज गवर्निंग बॉडी के जनरल सेक्रेटरी जसप्रीत कौर विर्क, सात हरियाणा एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्या, डा. गुरिंदर सिंह, डीपी वजीर सिंह तथा सुभाष कोच ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed