फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now HHVP will maintain Atal Park

Karnal News: अब एचएचवीपी करेगा अटल पार्क का रखरखाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Now HHVP will maintain Atal Park
करनाल। उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी और एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ अटल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के सबसे बड़े अटल पार्क की वाटर बॉडी का सदुपयोग किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को विकल्प तलाशने का निर्देश दिया है। अधिकारी विकल्प तलाशने के बाद रिपोर्ट तैयार कर सौपेंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पार्क में स्मार्ट सिटी से मुहैया करवाई गई सुविधाओं के रखरखाव का कार्य अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करेगा। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) की ओर से पिछले वर्ष पार्क में फुटपाथ, लाइटें, ओपन एयर जिम, गजीबो की सुविधा के साथ ही भव्य प्रवेश द्वार बनाया गया था। अब इनकी देखरेख हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की उद्यान और विद्युतीय शाखा करेगी। इस दौरान उन्होंने लाइटें, फुटपाथ, ओपन एयर जिम और वाटर बॉडी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर से पार्क में लगाई गईं जिन लाइटों को मरम्मत की जरूरत है, उसे स्मार्ट सिटी की ओर से ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद पार्क को एचएसवीपी को हैंडओवर किया जाएगा। उन्होंने वाटर बॉडी के एक छोर पर बनाए गए ओपन एयर थिएटर का भी मुआयना किया। इस मौके पर एसडीएम करनाल व एचएसवीपी के संपदा अधिकारी अनुभव मेहता, कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह, केएससीएल के जीएम रामफल व पूर्णिमा, एक्सईएन सौरभ गोयल और इंजीनियर ईश्वर वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


- वर्ष 1997 में 52 एकड़ में बनाया गया था पार्क
वर्ष 1997 में वार्ड-8 स्थित नेशनल हाईवे से सटा अटल पार्क देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनाया गया था। पार्क 52 एकड़ क्षेत्र में मौजूद है और इसकी परिधि तीन किलोमीटर की है। सुबह-शाम सैकड़ों नागरिक पार्क में सैर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed